Samastipur

समस्तीपुर में केंद्रीय मंत्री डॉ. राजभूषण चौधरी ने स्वास्थ्य शिविर का किया उद्घाटन, समय निकालकर खुद से की मरीजों की जांच, हजारों लाभार्थियों ने उठाया लाभ

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर प्रखंड अंतर्गत मालीनगर स्थित पंचायत भवन में गुरुवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत श्री रामचन्द्र सेवा ट्रस्ट एवं रोटरी क्लब ऑफ समस्तीपुर सिटी के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। शिविर का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री डॉ. राजभूषण चौधरी ने किया। इसमें हजारों लोगों ने स्वास्थ्य जांच, विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श और निःशुल्क दवा का लाभ उठाया।

शिविर में सुबह से ही आसपास के गांवों से मरीजों की भीड़ जुटने लगी। हड्डी रोग, नेत्र, नाक-कान-गला, शिशु रोग, स्त्री रोग, क्रिटिकल केयर, सर्जरी और सामान्य चिकित्सा के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों की जांच की। मरीजों को उनकी बीमारी के अनुसार उपचार, जरूरी सावधानियों और आगे की चिकित्सा के संबंध में सलाह दी गई।

इस मौके पर केंद्रीय मंत्री डॉ. राजभूषण चौधरी ने स्वयं भी मरीजों को देखा और उन्हें चिकित्सकीय परामर्श दिया। उन्होंने कहा कि गरीब और जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना सबसे बड़ी जनसेवा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को प्राथमिकता दे रही है। समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सुविधाएं पहुंचाने में सामाजिक संस्थाओं और कार्यकर्ताओं की भूमिका भी महत्वपूर्ण है। उन्होंने शिविर के आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास समाज में सेवा और संवेदना की भावना को मजबूत करते हैं।

भाजपा समस्तीपुर उत्तरी की जिलाध्यक्ष नीलम सहनी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में एक साथ इतने विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं उपलब्ध कराना सराहनीय पहल है। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए ऐसे शिविर काफी लाभकारी साबित होते हैं। जरूरतमंदों की सेवा से मिलने वाली आत्मिक संतुष्टि ही समाजसेवा की सबसे बड़ी पूंजी है। रोटरी क्लब ऑफ समस्तीपुर सिटी के अध्यक्ष रजनीश अग्रवाल ने कहा कि क्लब स्वास्थ्य, शिक्षा और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में लगातार अपनी भूमिका निभाता रहा है।

वहीं, शिविर के आयोजक एवं श्री रामचन्द्र सेवा ट्रस्ट के संस्थापक डॉ. मनोज कुमार सिंह ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य केवल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना ही नहीं, बल्कि जरूरतमंद लोगों के साथ खड़ा होना भी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्रसेवा से प्रेरणा लेकर सेवा और समर्पण की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के लिए यह पहल की गई है। उन्होंने कहा कि किसी जरूरतमंद मरीज को उचित चिकित्सकीय सलाह और निःशुल्क दवा मिलने से उसके चेहरे पर दिखने वाली राहत ही सेवा कार्य की सबसे बड़ी उपलब्धि है। संस्था आगे भी जरूरतमंदों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहेगी।

शिविर में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. जीसी कर्ण, आंख, कान, नाक एवं गला रोग विशेषज्ञ डॉ. अमलेन्दु पांडेय, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. अनिल कुमार, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सुषमा शिखा, क्रिटिकल केयर विशेषज्ञ डॉ. सरोज कुमार, जनरल सर्जरी विशेषज्ञ डॉ. अमरदीप एवं डॉ. अभिषेक झा और जनरल फिजिशियन डॉ. रोहित कुमार सहित डॉ. मनोज कुमार सिंह की मेडिकल टीम ने मरीजों को सेवाएं दीं।

मौके पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश शर्मा, प्रभात कुमार, कुमारी मधुमाला, कृष्ण कुमार, मुकेश कुमार, राज नंदन, राजेश कुमार, बबलू कुमार, दिलीपराज कुशवाहा, शशि आनंद, संगम, कृष्ण गोपाल, कन्हैया कुमार, दीपू शाह, विजय शर्मा, अरुण साहनी, अभिराम ठाकुर, दिलीप सहनी, सुनील जवाहर, कमलेश साहनी और सुरेश राय सहित भाजपा जिला संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता, रोटरी क्लब के सदस्य, स्थानीय जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

Avinash Roy

Recent Posts

मध्याह्न भोजन योजना में समस्तीपुर जिले को मिले 20 करोड़ 79 लाख रुपये 

समस्तीपुर : मध्याह्न भोजन योजना में जिले को एमडीएम संचालित स्कूल शिक्षा समिति, स्कूलों में…

3 घंटे ago

समस्तीपुर SP आवास रोड में बाइक सवार वृद्ध महिला से चेन स्नैचिंग कर फरार हुए उच्चके

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के एसपी आवास रोड में पार्क के समीप गुरुवार की…

13 घंटे ago

BPSC TRE-4 में खुशखबरी! फिर बढ़ीं रिक्तियां, अब 33396 पदों पर होगी बंपर बहाली

शिक्षा विभाग ने टीआरई-4 में शिक्षकों के 932 पदों की बढ़ोतरी के बाद अब 76…

13 घंटे ago

टीबी-मुक्त भारत अभियान की बैठक में जागरूकता और स्क्रीनिंग पर दिया गया जोर, DDC ने की टीबी-मुक्त भारत अभियान की समीक्षा

समस्तीपुर : टीबी-मुक्त भारत अभियान को जनआंदोलन का रूप देने और जिले में टीबी उन्मूलन…

18 घंटे ago

शिक्षक-स्नातक निर्वाचन को लेकर समस्तीपुर डीएम ने मतदान केंद्रों का लिया जायजा, बूथों पर मूलभूत सुविधाएं दुरुस्त करने का निर्देश

समस्तीपुर : दरभंगा निर्वाचन क्षेत्र के शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन की तैयारियों को लेकर जिला…

18 घंटे ago