सोमवार, अक्टूबर 12, 2026
Latest:

समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurDalsinghsaraiNEWS

पूजा व त्योहार के सीजन में भी सफाई कर्मचारियों को तीन माह से नहीं मिला वेतन

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : तीन माह से दलसिंहसराय नगर परिषद के सफाई-कर्मियों को वेतन नहीं मिला है। वेतन नहीं मिलने से कर्मी एवं उनके परिजनों को आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। सफाई कर्मचारियों की बैठक में तीन माह से वेतन का भुगतान नहीं होने तथा इसके कारण उतपन्न कठिनाइयों का मुद्दा छाया रहा। इस समस्या को नजरअंदाज किये जाने पर कर्मियों ने अपनी नाराजगी जताई। पूजा व त्योहार के सीजन में भी वेतन नहीं मिलने पर क्षोभ जताते हुए कर्मियों ने शीघ्र ही बकाया वेतन भुगतान करने की मांग की।

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150