सोमवार, अक्टूबर 12, 2026
Latest:

समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

NEWSSamastipur

मोहिउद्दीननगर के गंगा ढ़ाब में मछली मारने के विवाद में हुए मारपीट व गोली चलने की घटना को लेकर उस पार पटना के NTPC थाना बाढ़ में पांच लोगों पर FIR दर्ज 

paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के सुलतानपुर गंगा ढ़ाब में मछली मारने को लेकर हुए विवाद में गंगा नदी के उस पार पटना जिले के एनटीपीसी थाना, बाढ़ में मोहिउद्दीननगर सुल्तानपुर गांव के पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इस घटना में जख्मी केवल सहनी के पुत्र राजेश कुमार के आवेदन पर एफआईआर दर्ज की गई है।

एनटीपीसी थानाध्यक्ष ने बताया कि एफआईआर की प्रति संबंधित मोहिउद्दीननगर थाना को निबंधित डाक से भेज दी गई है। दर्ज प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि गंगा ढ़ाब में मछली मारने के दौरान आरोपितों ने एक लाख रुपये रंगदारी की मांग की। राशि नहीं देने पर हथियारबंद लोगों ने लाठी-डंडे से मारपीट की और गोली भी चलाई। साथ ही एक नाव छीनने का आरोप भी लगाया गया है।

file 0000000024b48211aa752e89fc9a15de

इस संबंध में मोहिउद्दीननगर थानाध्यक्ष विनय कुमार ने बताया कि मछली मारने को लेकर दो पक्षों के बीच झड़प होने की सूचना मिली थी। वैसे एफआईआर की प्रति अभी तक प्राप्त नहीं हुई है। एफआईआर मिलने के बाद मामले की गहन जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। इधर, ग्रामीणों ने बताया कि सुलतानपुर गंगा ढ़ाब का प्रत्येक वर्ष सार्वजनिक रूप से डाक कराया जाता है।

ग्रामीणों के अनुसार ढ़ाब की जमीन गांव के लोगों की ही है। इसलिए ग्रामीणों की आपसी सहमति से इसकी सार्वजनिक रूप से डाक कराई जाती है। जिसमें गांव के या अन्य कई लोग मिलकर इसका डाक लेते हैं। इस वर्ष भी गंगा ढ़ाब का डाक 19 लाख में कराया गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि उक्त ढ़ाब में कुछ मछुआरे मछली मार रहे थे। उन्हें रोकने पर दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया और लाठी-डंडे से मारपीट हुई। आरोप है की इस दौरान फायरिंग की घटना को भी अंजाम दिया गया।

IMG 20240904 WA0139

FB ADD scaled

IMG 20260516 WA0116

20201015 075150