समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

समस्तीपुर में अब पीछे बैठे यात्री ने हेलमेट नहीं पहना तो लगेगा भारी जुर्माना, डीएम का सख्त निर्देश

IMG 20261121 WA0050

समस्तीपुर : जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और सुरक्षित यातायात व्यवस्था को मजबूत करने के लिए प्रशासन ने सख्ती की तैयारी शुरू कर दी है। खास बात यह है कि जिले में एनएच की तुलना में ग्रामीण सड़कों पर अधिक सड़क हादसे हो रहे हैं। इसको देखते हुए हेलमेट जांच से लेकर अवैध पार्किंग तक के मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी। अगले एक महीने तक विशेष जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है। गुरुवार को कलेक्ट्रेट में डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया।

बैठक में डीटीओ प्रवीण कुमार ने जिले में सड़क दुर्घटनाओं और उनमें हुई मौतों के आंकड़े प्रस्तुत किए। सड़क सुरक्षा विशेषज्ञ अमित कुमार द्वारा आंकड़ों के विश्लेषण के दौरान यह तथ्य सामने आया कि एनएच के मुकाबले ग्रामीण सड़कों पर अधिक दुर्घटनाएं हो रही हैं। डीएम ने मोटरसाइकिल और स्कूटर पर पीछे बैठने वाले यात्रियों के हेलमेट नहीं पहनने से होने वाली मौतों पर चिंता जताई। उन्होंने अगले एक महीने तक सघन हेलमेट जांच अभियान चलाने तथा पीछे बैठे यात्री के हेलमेट नहीं पहनने पर भी भारी जुर्माना लगाने का निर्देश दिया।

IMG 20261105 WA0012

paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

इसके अलावा सड़क किनारे या अन्य प्रतिबंधित स्थानों पर बेतरतीब तरीके से वाहन पार्क करने वालों पर भी जुर्माना लगाने को कहा गया। बैठक में दुर्घटना संभावित ब्लैक स्पॉट पर सड़क के गड्ढों की मरम्मत कराने, जरूरी संकेतक, चेतावनी बोर्ड और रोड मार्किंग लगाने का निर्देश संबंधित सड़क निर्माण एजेंसियों को दिया गया। ताकि वाहन चालकों को सड़क की स्थिति और संभावित खतरों की जानकारी पहले से मिल सके। वहीं, दुर्घटना में घायल लोगों को तत्काल इलाज उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया गया।

IMG 20240904 WA0139

डीएम ने अस्पतालों के प्रतिनिधियों को पीएम राहत योजना के तहत दुर्घटना पीड़ितों को 1.5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। बैठक में डीडीसी सूर्य प्रताप सिंह, जिला परिवहन पदाधिकारी प्रवीण कुमार, सिविल सर्जन डॉ. राजीव कुमार, नगर आयुक्त गौतम कुमार, सदर एसडीओ राकेश कुमार, ट्रैफिक डीएसपी अभिषेक चौबे, अपर जिला परिवहन पदाधिकारी, सड़क निर्माण एजेंसियों के प्रतिनिधि एवं चिकित्सक उपस्थित रहे।

FB ADD scaled

IMG 20261123 WA0036

IMG 20260516 WA0116

20201015 075150