दलसिंहसराय में दुकान से घर लौट रहे स्वर्ण व्यवसायी की गोली मारकर ह’त्या; मामले की छानबीन में जुटी पुलिस

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के पगड़ा गांव के वार्ड संख्या नौ स्थित काली स्थान के समीप सोमवार रात बाइक सवार बदमाशों ने एक स्वर्ण व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान घाट नवादा निवासी राजकुमार पोद्दार के पुत्र राजेश कुमार पोद्दार के रूप में की गई है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मिली जानकारी के अनुसार, राजेश कुमार पोद्दार काली चौक स्थित अपनी दुकान बंद कर पगड़ा के वार्ड संख्या 13 स्थित अपने नवनिर्मित मकान लौट रहे थे।
गहने पास में थे, फिर भी नहीं हुई लूट… स्वर्ण व्यवसायी की ह*'त्या ने खड़े किए सवाल
दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के पगड़ा गांव के वार्ड संख्या-9 स्थित काली स्थान के समीप की घटना, दुकान बंद कर लौटने के दौरान घाट नवादा निवासी राजकुमार पोद्दार के पुत्र राजेश कुमार पोद्दार की गो'ली मारकर… pic.twitter.com/EG8yuwI04C
— Samastipur Town (@samastipurtown) October 27, 2026
इसी दौरान रात करीब 8:10 बजे काली स्थान के समीप पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। गोली लगने से उनकी मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण एसपी मुकुल कुमार रंजन, दलसिंहसराय के डीएसपी विवेक कुमार शर्मा, थानाध्यक्ष मो. इरशाद आलम सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। घटनास्थल से दो खोखा और एक गोली बरामद किए जाने की जानकारी मिली है।
ग्रामीण SP का बयान देखें :





