समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

पर्व-त्योहार को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट, SP ने क्राइम मीटिंग के दौरान दिये कई निर्देश; पंडालों में CCTV और सोशल मीडिया पर रहेगी नजर

paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

समस्तीपुर : एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने शनिवार को पुलिस पदाधिकारियों के साथ क्राइम मीटिंग की। उन्होंने सभी एसडीपीओ, डीएसपी, सर्किल इंस्पेक्टर व थानाध्यक्षों को दुर्गा पूजा को लेकर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया। दुर्गा पूजा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, गश्ती, पंडालों में सीसीटीवी और लंबित कांडों के निष्पादन समेत कई बिंदुओं पर निर्देश दिये गये।

एसपी ने बताया कि अब पर्व-त्योहार का समय शुरू हो गया है। जगह-जगह दुर्गा पूजा का आयोजन होगा और इस दौरान बड़ी संख्या में लोग घरों से बाहर निकलेंगे। ऐसे में पुलिस को पूरी सतर्कता के साथ सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करनी होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए और इसकी पूरी जवाबदेही संबंधित थानाध्यक्षों की होगी। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को असामाजिक और उपद्रवी तत्वों पर विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया गया। वहीं त्योहार के दौरान अफवाह फैलाने वालों पर भी कड़ी नजर रखने और सोशल मीडिया की निगरानी बढ़ाने को कहा।

file 0000000024b48211aa752e89fc9a15de

उन्होंने सर्किल इंस्पेक्टर एवं थानाध्यक्ष को भूमि विवाद के मामले में त्वरित कार्रवाई करने एवं संगठित भू-माफियाओं को चिन्हित कर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया। एसपी ने अफसरों को लंबित मामलों का निष्पादन का भी निर्देश दिया है। मीटिंग में शराबबंदी, गश्ती एवं अपराध नियंत्रण पर विस्तार से चर्चा हुई। उन्होंने पुलिस अफसरों को निर्देश दिया कि रात्रि गश्ती के दौरान संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष नजर रखें ताकि आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।

IMG 20240904 WA0139

क्राइम मीटिंग में सदर एसडीपीओ-1 सतीश सुमन, सदर एसडीपीओ-2 संजय कुमार, रोसड़ा एसडीपीओ संजय कुमार सिन्हा, दलसिंहसराय एसडीपीओ विवेक कुमार शर्मा, पटोरी एसडीपीओ बीके मेधावी, मुख्यालय डीएसपी केके दिवाकर, साइबर डीएसपी दुर्गेश दीपक, विशेष अपराध शाखा डीएसपी कुमारी सिया भारती, लाइन डीएसपी सुनील कुमार सिंह समेत सभी सर्किल इंस्पेक्टर, प्रवेक्षक, थानाध्यक्ष और अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे।

FB ADD scaledIMG 20260516 WA011620201015 075150