Samastipur

समस्तीपुर : ऑनर किलिंग मामले में दो वर्षों से फरार चल रहे आरोपी के घर पुलिस ने की कुर्की-जब्ती

समस्तीपुर/वारिसनगर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के गोही नयाटोला गांव में ऑनर किलिंग से जुड़े वर्ष 2024 के एक मामले में फरार चल रहे आरोपी संतोष कुमार, पिता कौशल कुमार के घर न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की। आरोपी लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बाहर बताया जा रहा है। न्यायालय के आदेश के अनुपालन में रविवार को वारिसनगर थाना पुलिस की टीम ने उसके घर पहुंचकर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई पूरी की।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने न्यायालय के आदेश के तहत आरोपी के घर में मौजूद सामान एवं अन्य संपत्ति को जब्त करने की प्रक्रिया पूरी की। पुलिस की कार्रवाई को लेकर मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण भी जुट गए। पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों को कार्रवाई में किसी प्रकार का व्यवधान नहीं डालने की हिदायत दी तथा न्यायालय के आदेश के अनुसार पूरी प्रक्रिया संपन्न कराई। कुर्की-जब्ती की कार्रवाई वारिसनगर थानाध्यक्ष सर्वेश कुमार झा के नेतृत्व में की गई। पुलिस टीम में दारोगा आलोक कुमार, अपर थानाध्यक्ष रेखा कुमारी, दारोगा चांदनी कुमारी, चौकीदार रूदल कुमार, धर्मेंद्र कुमार, जितेंद्र कुमार, गणेश पासवान सहित अन्य थे।

Avinash Roy

Recent Posts

बाढ़ से थमा डूबे पंचायतों के परिसीमन का काम, समस्तीपुर जिले भर में 94.18 फीसदी ईबी डायरेक्शन इंट्री की प्रक्रिया पूरी

समस्तीपुर : गंगा नदी के जलस्तर में उफान और निचले इलाकों में जलजमाव के कारण…

28 मिनट ago

अपराधिक वारदात को अंजाम देने जा रहे पांच बदमाश हथियार समेत गिरफ्तार

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाने की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र…

1 घंटा ago

समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत का पाटलिपुत्र जंक्शन पर ठहराव शुरू, यात्रियों की सुविधा बढ़ी

समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत एक्सप्रेस का रविवार से पाटलिपुत्र जंक्शन पर आधिकारिक…

2 घंटे ago

प्रकाश के घर शराब स्टाॅक की सूचना पर पहुंची समस्तीपुर उत्पाद विभाग की टीम पर हमला, आधा दर्जन पुलिसकर्मी जख्मी; हथियार छीनने का भी प्रयास

समस्तीपुर/मोरवा : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के बनवीरा पंचायत के वार्ड 4 में…

10 घंटे ago

समस्तीपुर होकर चलेंगी दो स्पेशल ट्रेनें, AC के 4 और स्लीपर के 10 कोच, जानें रूट और टाइमिंग

त्योहारी सीजन में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मधुबनी से समस्तीपुर होते…

11 घंटे ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक होंगे कार्यक्रम

समस्तीपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा की ओर से 17…

12 घंटे ago