समस्तीपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा की ओर से 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जाएगा। अभियान की तैयारियों को लेकर रविवार को भाजपा जिला समस्तीपुर दक्षिणी के जिला कार्यालय में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शशिधर झा ने की। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए भाजपा बिहार प्रदेश के महामंत्री धनराज शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 25 वर्षों का सार्वजनिक जीवन जनसेवा से राष्ट्रसेवा तक प्रेरणादायक रहा है।
उन्होंने बताया कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भगवान विश्वकर्मा की जयंती है। इस अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से प्रधानमंत्री के गरीब कल्याण, सुशासन और विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि अभियान के तहत 17 सितंबर को भाजपा कार्यकर्ताओं के घरों के साथ सरकारी कार्यालयों में भी आशीर्वाद के दीप जलाए जाएंगे। अभियान से कार्यकर्ताओं के अलावा आम लोगों को भी जोड़ा जाएगा।
विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को लेकर सभी वर्गों तक सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी पहुंचाने का काम किया जाएगा। प्रेस वार्ता में भाजपा समस्तीपुर उत्तरी की जिलाध्यक्ष नीलम सहनी, किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राम सुमिरन सिंह, एमएलसी डॉ. तरुण कुमार, जिला महामंत्री ललन सिंह व मनोज सिंह, जिला उपाध्यक्ष रामाकांत राय, मनोरंजन मोदीन और जगदेव राम सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
समस्तीपुर/मोरवा : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के बनवीरा पंचायत के वार्ड 4 में…
त्योहारी सीजन में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मधुबनी से समस्तीपुर होते…
समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम स्थित प्रभावती रामदुलारी इंटर विद्यालय में पर्यावरण संरक्षण को लेकर विद्यालय के…
समस्तीपुर : शहर के प्रमुख बाजार से नालों व सड़क पर से हटाए जाएंगे अतिक्रमण…
समस्तीपुर : नगर निगम, समस्तीपुर में नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शनिवार को शहरी सफाई…
समस्तीपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार…