समस्तीपुर स्टेशन पर मजिस्ट्रेट चेकिंग के दौरान बेटिकट यात्रियों में मचा हड़कंप, वसूला गया जुर्माना
फाइल फोटो :
समस्तीपुर : मजिस्ट्रेट चेकिंग के दौरान ट्रेन में बिना टिकट के यात्रा कर रहे यात्रियों में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को समस्तीपुर स्टेशन पर पवन एक्सप्रेस में रेल अधिकारी, आरपीएफ व जीआरपी ने संयुक्त रूप से अभियान चलाया। इस दौरान बेटिकट यात्रियों को पकड़ कर उनसे जुर्माना भी वसूला गया। टिकट चेकिंग अभियान में आरपीएफ इंस्पेक्टर अविनाश करोसिया, रेल थानाध्यक्ष बीरबल कुमार, धुरंधर कुमार सिंह समेत अन्य पुलिसकर्मी व रेलकर्मी मौजूद रहे।


