समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurDalsinghsaraiNEWS

स्कूल जाने के दौरान शिक्षक पर फायरिंग करने के मामले में तीन आरोपितों को पुलिस ने दबोचा

paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

समस्तीपुर/अंगारघाट : अंगारघाट थाना क्षेत्र के चैता गांव अंतर्गत दशर्जा चौर में विगत दिनों गावपुर डीह प्राथमिक स्कूल के प्रधान शिक्षक अमरेंद्र कुमार पांडेय पर हुई फायरिंग मामले के तीनों आरोपियों को पुलिस ने महज 72 घंटे के अंदर दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान चैता उत्तरी गांव के हरेकृष्ण दास के पुत्र लालबाबू कुमार व उसी का पड़ोसी मोहन पासवान का पुत्र गोलू कुमार के रूप में हुयी है। जबकि घटना में तीसरा जो की नावालिक आरोपी को विधि विरुद्ध निरूद्ध किया गया है।

पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त बाइक के अलावा मोबाइल फोन व एक गांजा सेवन करने वाला चीलम जब्त किया है। पुलिस के पूछताछ में आरोपियों ने आपराधिक वारदात कबूल करते हुए कहा की चैता निवासी शिक्षक अमरेंद्र पांडेय घर से जाने के दौरान चैता गांव में ही एक बकरी को बाइक से ठोकर मार दिए थे। इसी को लेकर पहले सभी लोग गांजा पीकर नशा में आने के बाद घटना स्थल पर पहुंचकर उन्हें रोक कर बकरी के ठोकर मारने के एवज में उनसे पैसा देने को कहा। इसका विरोध करने पर आक्रोश में पिस्तौल से शिक्षक पर गोली फायरिंग कर दिया था।

file 0000000024b48211aa752e89fc9a15de

मामले की पुष्टि करते हुए अंगारघाट थानाध्यक्ष हिमांशु कुमार ने बताया की सभी आरोपी गांजा के नशे में धुत्त होकर घटना को अंजाम दिया था। विदित हो की गत सोमवार को चैता गांव अंतर्गत अपने घर से गावपुर स्कूल जाने के दौरान घटनास्थल पर आरोपियों ने शिक्षक को घेर कर पिस्तौल से फायरिंग कर दिया था। हालांकि फायरिंग की घटना में शिक्षक बाल बाल बच गए थे।

IMG 20240904 WA0139

FB ADD scaled

IMG 20260516 WA0116

20201015 075150