समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

नाला निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत पर नगर आयुक्त ने निर्माण कार्य को रोका, जांच कमिटी की गठित

समस्तीपुर : नवपदस्थापित नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र में चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा की। तकनीकी टीम के साथ हुई बैठक में कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता, कनीय अभियंता और संबंधित संवेदक मौजूद थे। नगर आयुक्त ने सभी योजनाओं की प्रगति की जानकारी लेते हुए निर्माण कार्यों को गुणवत्तापूर्ण और निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने का निर्देश दिया।

बैठक में विभिन्न नाला निर्माण कार्यों में अनियमितता की शिकायत का मामला भी सामने आया। इस पर नगर आयुक्त ने संबंधित निर्माण कार्य पर तत्काल रोक लगाने का निर्देश दिया। मामले की जांच के लिए कार्यपालक अभियंता की अध्यक्षता में जांच समिति गठित की गई है। समिति को स्थल निरीक्षण कर निर्माण की गुणवत्ता और शिकायतों की जांच की रिपोर्ट मांगी।

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150