समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

हेलमेट से लेकर रेलवे फाटक तक, बच्चों ने सीखे सुरक्षित सफर के गुर; कर्पूरीग्राम में सड़क एवं रेल सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम

IMG 20260212 WA0118

समस्तीपुर : सड़क और रेल दुर्घटनाओं से बचाव को लेकर शनिवार को पी.आर. इंटर विद्यालय, कर्पूरीग्राम में मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। “सुरक्षित शनिवार” के तहत आयोजित कार्यक्रम में छात्रों को सड़क सुरक्षा से लेकर रेल यात्रा तक बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम का नेतृत्व स्टेट ट्रेनर सह फोकल शिक्षक सुभीत कुमार सिंह ने किया।

उन्होंने छात्रों को सड़क पर सुरक्षित आवागमन के लिए यातायात नियमों का पालन, हेलमेट के अनिवार्य उपयोग, निर्धारित गति से वाहन चलाने तथा लापरवाही से होने वाले संभावित हादसों के बारे में जानकारी दी। हेलमेट पहनने के सही तरीके का भी व्यवहारिक प्रदर्शन कराया गया। कार्यक्रम को रोचक और व्यवहारिक बनाने के लिए छात्रों के बीच मॉक ड्रिल कराया गया।

file 0000000024b48211aa752e89fc9a15de

paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

इसके माध्यम से दुर्घटना की स्थिति में घबराने के बजाय सुरक्षित तरीके से सहायता करने तथा प्राथमिक उपचार संबंधी जरूरी सावधानियों को समझाया गया। इसके बाद छात्रों को विद्यालय के सामने स्थित रेलवे स्टेशन एवं रेलवे गुमटी पर ले जाकर रेल सुरक्षा के नियमों से अवगत कराया गया। रेलवे फाटक बंद होने पर उसे पार नहीं करने, रेलवे ट्रैक पर नहीं जाने, रेलगाड़ी के आवागमन के दौरान पर्याप्त दूरी बनाए रखने तथा रेलवे परिसर में सतर्क रहने के प्रति जागरूक किया गया।

FB ADD scaled

इस अवसर पर सुभीत कुमार सिंह ने कहा कि “सड़क और रेल सुरक्षा की जानकारी बच्चों के लिए केवल एक पाठ नहीं, बल्कि जीवन की जरूरी सीख है। छोटी-सी सावधानी बड़े हादसे को टाल सकती है। कार्यक्रम में फोकल शिक्षिका स्मृति कुमारी एवं फोकल शिक्षक तरुण कुमार झा सहित विद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में छात्रों ने यातायात एवं रेल सुरक्षा नियमों का पालन करने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।

IMG 20240904 WA0139

IMG 20260516 WA0116

20201015 075150