समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

विद्यालयों में शिक्षकों और छात्रों की उपस्थिति पर रखें विशेष निगरानी, शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में DM ने दिए निर्देश

IMG 20260212 WA0118

समस्तीपुर : शिक्षा विभाग के कार्यों और विभिन्न योजनाओं की प्रगति को लेकर डीएम रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने जिले के विद्यालयों में शैक्षणिक व्यवस्था को बेहतर बनाने और सरकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।बैठक में डीएम ने विद्यालयों में छात्र-छात्राओं और शिक्षकों की उपस्थिति, नामांकन, आधारभूत सुविधाओं, विद्यार्थियों को उपलब्ध करायी जा रही सुविधाओं तथा विभागीय योजनाओं की प्रगति की बिंदुवार समीक्षा की। उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों को विद्यालयों का नियमित निरीक्षण करने और निरीक्षण के दौरान सामने आने वाली कमियों का समयबद्ध तरीके से निराकरण कराने का निर्देश दिया।

डीएम ने कहा कि विद्यालयों में शिक्षण व्यवस्था सुचारू रखना और बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रखंड स्तर के पदाधिकारियों को अपने क्षेत्र के विद्यालयों की नियमित समीक्षा करने के साथ शिक्षकों और विद्यार्थियों की उपस्थिति पर विशेष निगरानी रखने को कहा गया। साथ ही सरकारी शैक्षणिक योजनाओं का लाभ पात्र विद्यार्थियों तक समय पर पहुंचाने का निर्देश दिया।

file 0000000024b48211aa752e89fc9a15de

paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

उन्होंने स्पष्ट किया कि शिक्षा विभाग से जुड़े कार्यों में किसी भी स्तर पर शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। सभी पदाधिकारी आपसी समन्वय के साथ निर्धारित लक्ष्यों को तय समय सीमा में पूरा करें। बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी कामेश्वर प्रसाद गुप्ता समेत सभी जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सहित शिक्षा विभाग के अन्य पदाधिकारी और कर्मी मौजूद रहे।

IMG 20240904 WA0139

FB ADD scaled

IMG 20260516 WA0116

20201015 075150