समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

स्नातक-शिक्षक निर्वाचन के तैयारियों की डीएम ने विभिन्न कोषांगों के प्रभारी पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा

समस्तीपुर : स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन 2026 की अधिसूचना जारी होने के बाद जिला प्रशासन ने चुनाव की तैयारियां तेज कर दी हैं। गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में विभिन्न कोषांगों के प्रभारी पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक हुई। डीएम ने सभी कोषांगों की तैयारियों और अब तक की गई कार्रवाई की बिंदुवार समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों और निर्धारित समय-सीमा का अक्षरश: पालन करने का निर्देश दिया। डीएम ने कहा कि निर्वाचन से जुड़ी सभी तैयारियां समय पर पूरी हों और किसी भी स्तर पर शिथिलता नहीं बरती जाए।

बैठक में कार्मिक कोषांग को कर्मियों की उपलब्धता, प्रतिनियुक्ति और प्रशिक्षण की प्रक्रिया समय पर पूरी करने, परिवहन कोषांग को पर्याप्त वाहनों की व्यवस्था तथा सामग्री कोषांग को चुनाव सामग्री की उपलब्धता, सुरक्षित भंडारण और वितरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। प्रेक्षक कोषांग को निर्वाचन प्रेक्षकों से संबंधित व्यवस्थाएं और मीडिया कोषांग को अधिकृत सूचनाओं का समयबद्ध प्रसार सुनिश्चित करने को कहा गया। डीएम ने सभी कोषांगों के बीच बेहतर समन्वय पर जोर देते हुए कहा कि निर्वाचन महत्वपूर्ण संवैधानिक प्रक्रिया है। सभी अधिकारी और कर्मी अपने दायित्वों का गंभीरता, पारदर्शिता और तत्परता से निर्वहन करें। बैठक में डीडीसी सूर्य प्रताप सिंह, अपर समाहर्ता ब्रजेश कुमार, अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन राजेश सिंह सहित विभिन्न कोषांगों के प्रभारी पदाधिकारी मौजूद थे।

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150