मंगलवार, सितम्बर 29, 2026
Latest:

समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

समस्तीपुर के धर्मांश रंजन उर्फ अंकुर समेत 3 ने दरभंगा स्नातक तथा 5 अभ्यर्थियों ने शिक्षक सीट से नामांकन के लिए कटाया नाजीर रसीद

बिहार विधान परिषद के 05-दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया तेज हो गई है। सोमवार को दोनों निर्वाचन क्षेत्रों के लिए कुल आठ अभ्यर्थियों ने नामांकन से संबंधित नाजीर रसीद कटायी। इनमें स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के तीन और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के पांच अभ्यर्थी शामिल हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 05-दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए समस्तीपुर के धर्मांश रंजन, मुजफ्फरपुर के डॉ. अमरजी कुमार और मधुबनी के ब्रह्मदेव यादव ने नामांकन के लिए नाजीर रसीद कटायी है।

वहीं, शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए पांच अभ्यर्थियों ने यह प्रक्रिया पूरी की है। इनमें समस्तीपुर के भुवनेश्वर राम, बेगूसराय के सुरेश प्रसाद राय, बेगूसराय के संतोष कुमार ईश्वर, मधुबनी के अहदुल्ला तथा मधुबनी के सुलतान अहमद शामिल हैं। निर्वाचन कार्यक्रम के तहत अभ्यर्थियों द्वारा नामांकन से जुड़ी आवश्यक प्रशासनिक औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। नाजीर रसीद कटाने के बाद अभ्यर्थी निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।

यह भी पढ़ें : धर्मांश रंजन द्वारा स्नातक मतदाताओं से जनसंपर्क अभियान जारी, मोरवा व सरायरंजन के शैक्षणिक संस्थानों में शिक्षकों व प्रबुद्धजनों से की मुलाकात

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150