शहर के रामबाबू चौक पर चेन छिनतई के आरोप में पकड़ा गया युवक, आपसी समझौते के बाद पुलिस ने छोड़ा

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के रामबाबू चौक पर शुक्रवार की देर शाम महिला से चेन छिनतई के आरोप में एक युवक को लोगों ने पकड़ा लिया। पकड़े गए युवक को शनिवार को नगर थाना पुलिस आपसी समझौता होने के बाद छोड़ दिया। युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया गया है। पीड़ित महिला की ओर से लिखित शिकायत नहीं किए जाने और दोनों पक्षों के बीच समझौता होने के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को छोड़ दिया।
जानकारी के अनुसार, रामबाबू चौक पर शुक्रवार देर शाम महिला से चेन छिनतई की बात सामने आने पर स्थानीय लोगों ने शोर सुनकर एक युवक को पकड़ लिया था। लोगों ने उसकी पिटाई भी की। सूचना मिलने पर पहुंची नगर थाने की पुलिस युवक को अपने साथ थाने ले गई। पूछताछ के दौरान उसकी पहचान बेगूसराय जिले के तेघड़ा क्षेत्र निवासी के रूप में हुई।
नगर थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह ने बताया कि महिला की ओर से आरोपित युवक के खिलाफ कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई। दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति से मामला सुलझा लिए जाने के बाद युवक को छोड़ दिया गया। युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त था। आरोपी युवक के परिजनों को बुलाकर उसे सुपुर्द कर दिया गया है।
शहर के रामबाबू चौक पर महिला के गले से चेन छिनतई, लोगों ने आरोपी को खदेड़कर पकड़ा, बाद में पीड़ित और आरोपी के परिजनों के बीच आपसी समझौते के बाद पुलिस ने छोड़ा, कमेंट बॉक्स में पढ़े पूरी खबर…#Samastipur #SamastipurPolice pic.twitter.com/KhZc6cyB1j
— Samastipur Town (@samastipurtown) September 19, 2026


दवा दुकान से मोबाईल चोरी, आपस में मामला किया खत्म :
पटेल गोलंबर के पास स्थित एक दवा दुकान से मोबाइल चोरी का मामला भी इसी तरह आगे नहीं बढ़ सका। दुकानदार ने मोबाइल चोरी होने के बाद अपने स्तर से खोजबीन की और कथित रूप से चोरी करने वाले युवक को सीसीटीवी के आधार पर पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था। बाद में दुकानदार और युवक के बीच समझौता हो गया। इसके बाद पुलिस की ओर से मामले में आगे की कार्रवाई नहीं की गई।




