समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

26 जिलों की मौजूदगी में समस्तीपुर की प्रभावी प्रस्तुति, शिक्षक सुभीत को ‘फेस ऑफ ट्रेनर’ की उपाधि

IMG 20260212 WA0118

समस्तीपुर : राज्यस्तरीय योजना निर्माण कार्यशाला में समस्तीपुर के लिए उस समय गौरव का क्षण आया, जब पी.आर. इंटर विद्यालय कर्पूरीग्राम के विशिष्ट शिक्षक एवं स्टेट ट्रेनर सुभीत कुमार सिंह को उत्कृष्ट प्रशिक्षण कौशल, प्रभावी संवाद, प्रस्तुतीकरण, समय-प्रबंधन, अनुशासन और बॉडी लैंग्वेज सहित विभिन्न मानकों पर बेहतर प्रदर्शन के लिए ‘फेस ऑफ ट्रेनर’ की उपाधि से सम्मानित किया गया। शैक्षणिक सत्र 2026–27 में इक्विटी संभाग के अंतर्गत अनुमोदित कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए होटल मौर्या, पटना में यूनिसेफ के सहयोग से आयोजित तीन दिवसीय राज्यस्तरीय योजना निर्माण कार्यशाला में 26 जिलों की सहभागिता रही।

कार्यशाला में 12 जिलों के डीपीओ एसएसए, 10 जिलों के प्रोग्रामिंग ऑफिसर तथा इक्विटी संभाग के सदस्य शामिल हुए। खास बात यह रही कि कार्यशाला की मूल प्रतिभागी सूची में समस्तीपुर जिला शामिल नहीं था। पिछले सत्र में जिले के बेहतर प्रदर्शन एवं विभिन्न योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को देखते हुए यूनिसेफ के राज्य सलाहकार मुजतबा हुसैन के द्वारा समस्तीपुर को विशेष ‘वाइल्ड कार्ड एंट्री’ दी गई। इसी विशेष अवसर पर जिले का प्रतिनिधित्व करने के लिए सुभीत कुमार सिंह का चयन किया गया।

file 0000000024b48211aa752e89fc9a15de

paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

वाइल्ड कार्ड एंट्री के दौरान बिना किसी पूर्व तैयारी के सुभीत कुमार सिंह ने महज 20 मिनट में समस्तीपुर से संबंधित प्रस्तुतीकरण तैयार कर प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। इसके साथ ही विभिन्न विषयों पर चर्चा और समूह-चर्चा में सक्रिय सहभागिता करते हुए जिले की कार्ययोजना, अनुभव एवं उपलब्धियों को प्रभावी तरीके से सामने रखा।

कार्यशाला में एडोलिसेंट प्रोग्राम फॉर गर्ल्स, करियर गाइडेंस, फाइनेंशियल एवं डिजिटल लिटरेसी, सेल्फ-एस्टीम एवं बॉडी कॉन्फिडेंस तथा ड्रग्स एवं सब्सटेंस एब्यूज से बचाव जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन एवं आगामी कार्ययोजना पर मंथन किया गया। इन विषयों पर प्रशिक्षण देने की क्षमता, संवाद शैली, विषय की समझ, प्रस्तुतीकरण, समय की प्रतिबद्धता, अनुशासन एवं बॉडी लैंग्वेज समेत निर्धारित मानकों पर प्रतिभागियों के प्रदर्शन को आधार बनाया गया।

IMG 20240904 WA0139

सुभीत कुमार सिंह को मिली इस उपलब्धि पर जिला शिक्षा पदाधिकारी कामेश्वर प्रसाद गुप्ता, डीपीओ, समग्र शिक्षा शुभम कसौधन एवं इक्विटी संभाग प्रभारी सुजीत कुमार ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। वहीं चेंज मेकर ग्रुप से जुड़े शिक्षकों एवं अन्य सहकर्मियों ने भी इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी। सुभीत ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि समस्तीपुर जिले के बेहतर कार्यों और टीम भावना की पहचान है। उन्होंने कहा कि इस सम्मान से प्रशिक्षण एवं किशोर-किशोरी कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन की जिम्मेदारी और बढ़ गई है तथा आगे भी नवाचार एवं बेहतर प्रशिक्षण के माध्यम से योगदान देने का प्रयास जारी रहेगा।

FB ADD scaled

IMG 20260516 WA0116

20201015 075150