Samastipur

समस्तीपुर में पति-पत्नी के डबल म’र्डर से सनसनी, DIG और SP समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी जांच के लिए पहुंचे

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के भरपुरा वार्ड 11 स्थित भोलइया टोला में सोमवार की रात अपराधियों ने घर में घुसकर वृद्ध दंपति की हत्या कर दी। मंगलवार सुबह दोनों के शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतकों की पहचान बंगाली दास (70 वर्ष) और उनकी पत्नी धनमा देवी (65 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। एफएसएल व डॉग स्क्वॉड की टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। घटना की गंभीरता को देखते हुए मिथिला प्रक्षेत्र के डीआईजी मनोज कुमार तिवारी, एसपी अरविंद प्रताप सिंह, रोसड़ा एसडीपीओ संजय कुमार सिन्हा समेत अन्य पुलिस पदाधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।अधिकारियों ने परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना की जानकारी ली। डीआईजी ने पुलिस टीम को मामले का जल्द खुलासा कर आरोपितों की गिरफ्तारी का निर्देश दिया।

सुबह दूध लेने पहुंचे ग्रामीण ने दी जानकारी :

बताया गया कि बंगाली दास और धनमा देवी घर में अकेले रहते थे। उनके तीन बेटे दिल्ली में मजदूरी करते हैं, जबकि तीन बेटियों की शादी हो चुकी है। दंपति के पास एक गाय थी और वे गांव में दूध बेचकर अपना गुजारा करते थे। सोमवार रात दोनों खाना खाने के बाद सोने चले गए। मंगलवार सुबह एक ग्रामीण दूध लेने उनके घर पहुंचा। घर के दरवाजे बंद थे। आवाज लगाने के बाद भी अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। संदेह होने पर उसने आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी। देखते ही देखते ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

बांस की घेराबंदी तोड़कर घर में घुसे ग्रामीण :

दरवाजा बंद रहने पर ग्रामीणों ने बथान की बांस की घेराबंदी तोड़कर अंदर जाने का रास्ता बनाया। इसके बाद बाउंड्री फांदकर लोग आंगन में पहुंचे। बरामदे में दोनों के शव खून से लथपथ पड़े थे। बंगाली दास का शव चौकी पर मिला, जबकि धनमा देवी जमीन पर मृत पड़ी थीं। दोनों के शरीर पर चाकू से वार के निशान मिले हैं। बंगाली दास के दाहिने कान के पास गंभीर चोट थी। वहीं धनमा देवी के माथे, सीने और पेट के आसपास जख्म के निशान मिले। घटना की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष सुनील कुमार झा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

पैसे के लिए हत्या की आशंका, कई बिंदुओं पर जांच :

ग्रामीणों के अनुसार सोमवार को दंपति को दूध बिक्री के पैसे मिले थे। घर में भी कुछ नकदी रखे जाने की बात बताई जा रही है। इसी आधार पर ग्रामीण लूटपाट के दौरान हत्या की आशंका जता रहे हैं। हालांकि पुलिस ने अभी हत्या के कारण की पुष्टि नहीं की है। पुलिस घर के अंदर और बाहर मिले संदिग्ध निशानों की जांच कर रही है। आपसी रंजिश, संपत्ति विवाद और लूटपाट समेत विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। एफएसएल टीम ने घटनास्थल से नमूने और अन्य साक्ष्य एकत्र किए हैं।

दोहरी हत्या के बाद भरपुरा गांव में तनाव और दहशत का माहौल है। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने चौराहों और आने-जाने वाले रास्तों पर निगरानी बढ़ा दी है। डॉग स्क्वॉड की मदद से भी अपराधियों के संभावित आने-जाने के रास्तों का पता लगाने का प्रयास किया गया। स्थानीय विधायक अजय कुमार भी भरपुरा पहुंचे और मृतक के परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना दी। उन्होंने घटना पर दुख जताते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों की जल्द गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में उपलब्ध सभी साक्ष्यों के आधार पर अपराधियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।

विधायक ने क्या कुछ कहा देखे वीडियो :

Avinash Roy

Recent Posts

मनरेगा के सात योजनाओं में बिना काम कराये 9.81 लाख रुपये की निकासी पर जांच के आदेश

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर प्रखंड अंतर्गत लखनीपुर महेशपट्टी पंचायत में वित्तीय वर्ष 2025-26…

2 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में मृत महिला कांवरिया की हुई पहचान, परिजनों को सौंपा गया शव

समस्तीपुर : समस्तीपुर सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मृत महिला कांवरिया की पहचान उजियारपुर…

2 घंटे ago

खानपुर में तीन धुर जमीन के विवाद में महिला की ह’त्या, पड़ोसी पर ही लगा आरोप

समस्तीपुर/खानपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र के कानू बिशनपुर गांव में करीब दो…

3 घंटे ago

रोसड़ा थाना से आरोपी फरार, खिड़की तोड़कर चारदीवारी फांदी, कल ही पुलिस ने प्रेस कांफ्रेंस कर गिरफ्तारी की दी थी सूचना

गिरफ्तारी के 24 घंटे में थाना से भाग निकला छिनतई का आरोपित समस्तीपुर : मंगलसूत्र…

3 घंटे ago

एक्सप्रेस-वे पुराने एलाइनमेंट पर बनाने समेत नौ सूत्री मांगों को लेकर AISA का प्रदर्शन, TRE-4 व सहायक प्राध्यापक बहाली में मांग लागू करने के लिए SDO को सौंपा ज्ञापन

समस्तीपुर : पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे का निर्माण पूर्व निर्धारित एलाइनमेंट पर कराने, टीआरई-4 में एकल परीक्षा…

3 घंटे ago

27 अगस्त को समस्तीपुर कॉलेज ओर जीएमआरडी कॉलेज में होगा ‘खेलो इंडिया संवाद’ केंद्रीय मंत्री रहेंगे मौजूद

समस्तीपुर : राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर 27 अगस्त को जिले में खेलो इंडिया…

3 घंटे ago