Samastipur

खानपुर में तीन धुर जमीन के विवाद में महिला की ह’त्या, पड़ोसी पर ही लगा आरोप

समस्तीपुर/खानपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र के कानू बिशनपुर गांव में करीब दो लाख रुपये मूल्य की तीन धुर जमीन के विवाद में 33 वर्षीय महिला की हत्या कर दी गयी। मृतका की पहचान मीना देवी के रूप में हुई है। महिला के पति अजीत पोद्दार ने पड़ोसी पर गला दबाकर हत्या करने और सिर पर चाकू से वार करने का आरोप लगाया है। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गयी।

बताया गया कि अजीत पोद्दार पिछले 10-12 वर्षों से दिल्ली में रहकर मजदूरी करते हैं। वह परिवार के भरण-पोषण के लिए रुपये भेजते हैं और समय-समय पर गांव आते रहते हैं। करीब 10 दिन पहले ही वह दिल्ली से गांव लौटे थे। सोमवार की रात परिवार के सभी सदस्यों ने एक साथ भोजन किया और सोने चले गये।

अजीत के अनुसार, रात करीब एक बजे उनकी आंख खुली। कमरे से बाहर निकलने पर घर की सीढ़ी पर पत्नी मीना देवी मृत अवस्था में पड़ी मिली। महिला के गले पर निशान और सिर पर चाकू से वार के निशान थे। परिजनों के अनुसार, महिला करीब 11:30 बजे से घर से गायब थी। खोजबीन के दौरान वह घर के बगल स्थित खेत में अचेत अवस्था में मिली थी। रात करीब एक बजे उसे स्थानीय निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने सदर अस्पताल ले जाने की सलाह दी।

परिजनों ने बताया कि करीब दो लाख रुपये की तीन धुर जमीन को लेकर पड़ोसी के साथ लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी विवाद को हत्या की वजह बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलने पर खानपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतका के पति के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। हत्या के सभी संभावित कारणों और घटनाक्रम के विभिन्न पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपितों की गिरफ्तारी की जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

स्नातक मतदाताओं से मिले डॉ. धर्मांश रंजन, शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा; मोहिउद्दीन नगर बाजार, मोहनपुर और धमौन में चलाया जनसंपर्क अभियान

समस्तीपुर : दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद चुनाव को लेकर निर्दलीय प्रत्याशी डॉ.…

7 घंटे ago

पूजा व त्योहार के सीजन में भी सफाई कर्मचारियों को तीन माह से नहीं मिला वेतन

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : तीन माह से दलसिंहसराय नगर परिषद के सफाई-कर्मियों को वेतन नहीं मिला है।…

7 घंटे ago

मोहिउद्दीननगर के गंगा ढ़ाब में मछली मारने के विवाद में हुए मारपीट व गोली चलने की घटना को लेकर उस पार पटना के NTPC थाना बाढ़ में पांच लोगों पर FIR दर्ज 

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के सुलतानपुर गंगा ढ़ाब में मछली मारने…

7 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के अंदर Reel बनाने के लिए युवकों खोला अग्निशामक यंत्र, यात्रियों की जान जोखिम में डालने वाले तीन रीलबाज गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या चार पांच पर शनिवार की रात अवध एक्सप्रेस…

8 घंटे ago

कैश वैन से 93 लाख लूट और सुरक्षा गार्ड की ह’त्या मामले में जांच के लिए समस्तीपुर पहुंची कर्नाटक पुलिस

तस्वीर : फाइल फोटो  समस्तीपुर : कर्नाटक के बीदर में एसबीआइ के कैश वाहन से…

17 घंटे ago

जमीन लिखने का दबाव बनाने और मारपीट करने का आरोपित अनमोल तिवारी हुआ गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रामपुर दुधपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई…

18 घंटे ago