समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

नागपंचमी पर प्रदर्शन के लिए सांपो को पकड़ कर रखने की सूचना पर बीडीओ ने छापेमारी कर सांपो को करवाया मुक्त

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर बीडीओ संजीब कुमार ने शुक्रवार को प्रखंड क्षेत्र के रायपुर गांव के वार्ड संख्या-9 में औचक छापेमारी कर कई सांपो को मुक्त करवा दिया। जानकारी देते हुए बीडीओ ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी की गांवपुर के बिषहर स्थान में मिट्टी के बर्तन में कई सांपो को पकड़ कर रखा हुआ है। जिसका प्रदर्शन आगामी नागपंचमी के अवसर पर करने की योजना थी।

इसी बीच बीडीओ सदल बल मौके पर पहुंचकर सांपो को पकड़ने बाले लोगो को समझा बुझाकर पकड़ा गया विभिन्न प्रजातियों के सांपो को देवखाल चौर में ले जाकर मुक्त करवा दिया गया। साथ ही नागपंचमी पर किसी भी स्थिति में सांपो का प्रदर्शन नही करने की चेतावनी देते हुए कहा की ऐसा करने पर सम्बंधित व्यक्ति पर केस कर कार्रवाई किया जाएगा। बीडीओ ने कहा की इस तरह की कार्रवाई लगातार चलेगी, जहां की सूचना मिलेगा वहां छापेमारी किया जाएगा।

विभूतिपुर का वीडियो :

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150