शनिवार, अगस्त 22, 2026
Latest:

समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

अंतिम सोमवारी पर थानेश्वर स्थान में उमड़ेगी भारी भीड़ डीएम-एसपी ने मंदिर परिसर का किया निरीक्षण; सुरक्षा, ट्रैफिक व श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर दिए निर्देश

IMG 20260212 WA0118

समस्तीपुर : श्रावण मास की अंतिम सोमवारी को थानेश्वर स्थान मंदिर में श्रद्धालुओं की संभावित भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शनिवार को जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा और पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह ने थानेश्वर स्थान मंदिर एवं आसपास के क्षेत्रों का संयुक्त निरीक्षण कर विधि-व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के प्रवेश और निकास की व्यवस्था, बैरिकेडिंग, भीड़ नियंत्रण, सुरक्षा, प्रकाश, पेयजल और साफ-सफाई समेत अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि अंतिम सोमवारी पर संभावित अत्यधिक भीड़ को देखते हुए प्रवेश और निकास के लिए अलग-अलग एवं व्यवस्थित मार्ग सुनिश्चित किए जाएं। साथ ही पर्याप्त बैरिकेडिंग कर भीड़ का सुचारू संचालन कराने को कहा।

Holy Mission 15 August page 0001 scaled

paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल और दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति करने का निर्देश दिया। संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी के साथ मंदिर परिसर और आसपास सीसीटीवी से लगातार नजर रखने को कहा गया। उन्होंने पुलिस बल को किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह अलर्ट रहने का निर्देश दिया।

ट्रैफिक और पार्किंग पर भी विशेष नजर

डीएम-एसपी ने श्रद्धालुओं के आवागमन को लेकर ट्रैफिक और पार्किंग व्यवस्था की भी समीक्षा की। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि मंदिर के आसपास जाम की स्थिति उत्पन्न नहीं हो। निर्धारित पार्किंग स्थलों का प्रभावी इस्तेमाल कराने तथा यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने को कहा गया।

वहीं, नगर निकाय एवं संबंधित विभागों को मंदिर परिसर और आसपास विशेष साफ-सफाई अभियान चलाने, पर्याप्त पेयजल, शौचालय और प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। आवश्यकतानुसार स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने को भी कहा गया।

IMG 20240904 WA0139

डीएम ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय से कार्य करते हुए अंतिम सोमवारी से पहले सभी तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि संभावित भीड़ को देखते हुए जिला एवं पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहेगा और श्रद्धालुओं को सुरक्षित व व्यवस्थित तरीके से पूजा-अर्चना कराने के लिए आवश्यक इंतजाम किए गए हैं।

FB ADD scaled

IMG 20250821 WA0010

IMG 20260516 WA0116

20201015 075150