Samastipur

एक्सप्रेस-वे पुराने एलाइनमेंट पर बनाने समेत नौ सूत्री मांगों को लेकर AISA का प्रदर्शन, TRE-4 व सहायक प्राध्यापक बहाली में मांग लागू करने के लिए SDO को सौंपा ज्ञापन

समस्तीपुर : पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे का निर्माण पूर्व निर्धारित एलाइनमेंट पर कराने, टीआरई-4 में एकल परीक्षा व डोमिसाइल लागू करने समेत नौ सूत्री मांगों को लेकर आइसा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। पटेल गोलंबर से झंडे-बैनर के साथ निकला प्रदर्शन कलेक्ट्रेट पहुंचकर सभा में बदल गया। इसके बाद पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने सदर एसडीओ से मिलकर मांगों से संबंधित स्मार-पत्र सौंपा। एसडीओ ने मांगों को सुनकर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया। सभा को संबोधित करते हुए आइसा जिला सचिव सुनील कुमार सिंह ने कहा कि कहा की कॉलेज के अस्तित्व को बचाने के लिए पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे का निर्माण पुराने एलाइनमेंट पर ही कराया जाए। उन्होंने टीआई-4 व सहायक प्राध्यापक बहाली में डोमिसाइल और एकल परीक्षा लागू करने की मांग की।

जिला प्रभारी सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने एएनएम, जीएनएम व बीएससी नर्सिंग में अधिक शुल्क वसूली पर रोक लगाने तथा छात्रों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की। उन्होंने बथुआ बुजुर्ग उच्च माध्यमिक विद्यालय में छात्र के साथ कथित यौन शोषण के मामले में दोषियों पर कार्रवाई की मांग भी उठाई। आइसा नेताओं ने छात्रों के लिए बस व ट्रेन पास फिर से शुरू करने, कॉलेजों में प्रयोगशाला व भवन की सुविधा उपलब्ध कराने तथा नामांकन में स्लाइड अप का विकल्प देने की मांग की। प्रदर्शन की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष लोकेश राज ने की, जबकि संचालन जिला सचिव सुनील कुमार सिंह ने किया। मौके पर दीपक यदुवंशी, अनिल कुमार, अभिषेक चौधरी, गौतम सैनी, नीतीश राणा समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

Avinash Roy

Recent Posts

स्नातक मतदाताओं से मिले डॉ. धर्मांश रंजन, शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा; मोहिउद्दीन नगर बाजार, मोहनपुर और धमौन में चलाया जनसंपर्क अभियान

समस्तीपुर : दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद चुनाव को लेकर निर्दलीय प्रत्याशी डॉ.…

4 घंटे ago

पूजा व त्योहार के सीजन में भी सफाई कर्मचारियों को तीन माह से नहीं मिला वेतन

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : तीन माह से दलसिंहसराय नगर परिषद के सफाई-कर्मियों को वेतन नहीं मिला है।…

5 घंटे ago

मोहिउद्दीननगर के गंगा ढ़ाब में मछली मारने के विवाद में हुए मारपीट व गोली चलने की घटना को लेकर उस पार पटना के NTPC थाना बाढ़ में पांच लोगों पर FIR दर्ज 

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के सुलतानपुर गंगा ढ़ाब में मछली मारने…

5 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के अंदर Reel बनाने के लिए युवकों खोला अग्निशामक यंत्र, यात्रियों की जान जोखिम में डालने वाले तीन रीलबाज गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या चार पांच पर शनिवार की रात अवध एक्सप्रेस…

6 घंटे ago

कैश वैन से 93 लाख लूट और सुरक्षा गार्ड की ह’त्या मामले में जांच के लिए समस्तीपुर पहुंची कर्नाटक पुलिस

तस्वीर : फाइल फोटो  समस्तीपुर : कर्नाटक के बीदर में एसबीआइ के कैश वाहन से…

14 घंटे ago

जमीन लिखने का दबाव बनाने और मारपीट करने का आरोपित अनमोल तिवारी हुआ गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रामपुर दुधपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई…

15 घंटे ago