समस्तीपुर : मंगलसूत्र छिनतई मामले में गिरफ्तार दो आरोपितों में शामिल एक नाबालिग मंगलवार को रोसड़ा थाना परिसर से फरार हो गया। आरोपित थाना स्थित सिरिस्ता कक्ष की खिड़की तोड़कर बाहर निकला और पिछली चारदीवारी फांदकर भाग गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस उसकी तलाश में मंगलवार की देर रात तक संभावित ठिकानों पर छापेमारी करती रही।
मिली जानकारी के अनुसार मिर्जापुर निवासी विनोद महतो के नाबालिग पुत्र को पुलिस ने सोमवार को मंगलसूत्र छिनतई के मामले में पकड़ा था। सोमवार को प्रेस कांफ्रेंस के बाद उसे थाना परिसर के सिरिस्ता कक्ष में रखा गया था, ताकी मंगलवार को उसे जेल भेजा जा सके। इसी बीच मंगलवार को मौका पाकर उसने कमरे की खिड़की तोड़ दी और थाना की पिछली चारदीवारी को पार कर फरार हो गया। आरोपित के फरार होने की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। घटना के बाद थाना परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।
इधर रोसड़ा एसडीपीओ संजय कुमार सिन्हा ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि मामले को लेकर थानाध्यक्ष से भी शोकाॅज पूछा जाएगा। एसडीपीओ को थानाध्यक्ष ने जानकारी दी है की आरोपित का कमान काटकर उसे चौकीदार के हवाले किया गया था। इस बीच वह फरार हो गया। पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
बता दें कि रोसड़ा पुलिस ने सोमवार को भुनहा में करीब दस दिन पूर्व महिला से हुई मंगलसूत्र छिनतई की घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया था। इनमें नाबालिग के अलावा लालपुर चौक निवासी गोलो पासवान का पुत्र संजीव कुमार भी शामिल था। इधर देर रात तक पुलिस छापेमारी में जुटी रही लेकिन फरार आरोपित का कोई सुराग नहीं मिल सका है।
समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर प्रखंड अंतर्गत लखनीपुर महेशपट्टी पंचायत में वित्तीय वर्ष 2025-26…
समस्तीपुर : समस्तीपुर सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मृत महिला कांवरिया की पहचान उजियारपुर…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के भरपुरा वार्ड 11 स्थित भोलइया टोला…
समस्तीपुर/खानपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र के कानू बिशनपुर गांव में करीब दो…
समस्तीपुर : पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे का निर्माण पूर्व निर्धारित एलाइनमेंट पर कराने, टीआरई-4 में एकल परीक्षा…
समस्तीपुर : राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर 27 अगस्त को जिले में खेलो इंडिया…