Samastipur

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के अंदर Reel बनाने के लिए युवकों खोला अग्निशामक यंत्र, यात्रियों की जान जोखिम में डालने वाले तीन रीलबाज गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या चार पांच पर शनिवार की रात अवध एक्सप्रेस से आरपीएफ ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। इन युवकों ने ट्रेन के कोच में लगी अग्निशामक यंत्र को खोलकर पूरे बोगी को धुएं से भर दिया। जानकारी के अनुसार अवध एक्सप्रेस के समस्तीपुर स्टेशन पहुंचते ही तीनों युवक ट्रेन के जेनरल बोगी में सवार हो गये। इस दौरान उन्होंने रील बनाने के चक्कर में ट्रेन में लगी अग्निशामक यंत्र को खोल दिया। इससे पूरे बोगी में धुआं भर गया।

धुआं देखते ही उक्त बोगी में सवार यात्रियों के बीच अफरा तफरी मच गयी। शोर शराबा सुनकर प्लेटफॉर्म पर गश्ती कर रहे आरपीएफ जवान सुमित सिंह वहां पहुंचे और तीनों युवकों को तत्काल गिरफ्तार कर लिया। उधर, सूचना मिलते ही मौके पर सब इंस्पेक्टर विवेक कुमार, विजेंद्र सिंह व आरक्षी संजय कुमार समेत अन्य आरपीएफ कर्मी भी पहुंच गये। गिरफ्तार युवकों की पहचान अमित कुमार, दीपक कुमार व एक नाबालिग के रूप में की गयी है। तीनों खानपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले बताये गये हैं। उधर, इस घटना के बाद कोच से धुआं साफ कराया गया, उसके बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया।

Avinash Roy

Recent Posts

पूजा व त्योहार के सीजन में भी सफाई कर्मचारियों को तीन माह से नहीं मिला वेतन

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : तीन माह से दलसिंहसराय नगर परिषद के सफाई-कर्मियों को वेतन नहीं मिला है।…

17 मिनट ago

मोहिउद्दीननगर के गंगा ढ़ाब में मछली मारने के विवाद में हुए मारपीट व गोली चलने की घटना को लेकर उस पार पटना के NTPC थाना बाढ़ में पांच लोगों पर FIR दर्ज 

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के सुलतानपुर गंगा ढ़ाब में मछली मारने…

35 मिनट ago

कैश वैन से 93 लाख लूट और सुरक्षा गार्ड की ह’त्या मामले में जांच के लिए समस्तीपुर पहुंची कर्नाटक पुलिस

तस्वीर : फाइल फोटो  समस्तीपुर : कर्नाटक के बीदर में एसबीआइ के कैश वाहन से…

10 घंटे ago

जमीन लिखने का दबाव बनाने और मारपीट करने का आरोपित अनमोल तिवारी हुआ गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रामपुर दुधपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई…

11 घंटे ago

CSP संचालक पर किशोरी से दु’ष्कर्म का आरोप, समस्तीपुर महिला थाने पहुंची पीड़िता

समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के एक गांव में एक सीएसपी संचालक पर एक किशोरी…

11 घंटे ago

समस्तीपुर में मध्याह्न भोजन योजना पर संकट, भुगतान नहीं हुआ तो 12 अक्टूबर से राशन देना बंद करेंगे वेंडर

समस्तीपुर : जिले में पीएम पोषण योजना (मध्याह्न भोजन योजना) के संचालन पर संकट मंडराने…

19 घंटे ago