तस्वीर : फाइल फोटो
समस्तीपुर : कर्नाटक के बीदर में एसबीआइ के कैश वाहन से 93 लाख रुपये लूटने और गोली मारकर सुरक्षा गार्ड की हत्या के मामले में दो आरोपितों की गिरफ्तारी के बाद कर्नाटक पुलिस की टीम समस्तीपुर पहुंची। कर्नाटक पुलिस समस्तीपुर में घटना से जुड़े संभावित संपर्कों और अन्य सुरागों की तलाश में जुटी है।मामले में गिरफ्तार आरोपितों की पहचान वैशाली जिले के अमन कुमार और आलोक कुमार उर्फ अंबानी के रूप में हुई है। दोनों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस इस वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं की पड़ताल कर रही है। समस्तीपुर में टीम किन बिंदुओं पर जांच कर रही है, इसे लेकर फिलहाल आधिकारिक तौर पर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।
जानकारी के अनुसार 16 जनवरी 2025 को कर्नाटक के बीदर जिले में शिवाजी चौक के पास बदमाशों ने एसबीआइ के एटीएम में नगदी डालने जा रहे कैश वाहन पर हमला किया था। बाइक सवार बदमाशों ने वारदात के दौरान गोलीबारी की, जिसमें सुरक्षा गार्ड गिरी वेंकटेश की मौत हो गई थी। वहीं, एक अन्य कर्मी घायल हो गया था। इसके बाद बदमाश कैश वाहन से बड़ी रकम लूटकर फरार हो गए थे।
घटना के बाद से ही पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी थी। फिलहाल समस्तीपुर में चल रही जांच के दौरान किन लोगों से पूछताछ की गई है और पुलिस को क्या अहम जानकारी मिली है, इसकी पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस की छानबीन जारी है। नगर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया बताया कि कर्नाटक पुलिस समस्तीपुर पहुंची थी। स्थानीय स्तर पर पुलिस ने सहयोग किया है।
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गांधीनगर भूईधारा डीह मोहल्ले में चोरों ने एक बंद…
बिहार में जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने संगठन को मजबूत करने के लिए अपनी नई…
वैशाली के कटहरा थाने में तैनात महिला सब इंस्पेक्टर का कथित तौर पर रिश्वत लेते…
समस्तीपुर : संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार, समस्तीपुर की…
समस्तीपुर : जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और सुरक्षित यातायात व्यवस्था को मजबूत…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धुरलख वार्ड 31 में गुरुवार की सुबह उस समय…