Samastipur

27 अगस्त को समस्तीपुर कॉलेज ओर जीएमआरडी कॉलेज में होगा ‘खेलो इंडिया संवाद’ केंद्रीय मंत्री रहेंगे मौजूद

समस्तीपुर : राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर 27 अगस्त को जिले में खेलो इंडिया संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन समस्तीपुर कॉलेज, समस्तीपुर और जीएमआरडी कॉलेज मोहनपुर में होगा। इसमें छात्र-छात्राओं के साथ युवा, खेल प्रेमी, माई भारत के स्वयंसेवक और स्थानीय खिलाड़ी शामिल होंगे। कार्यक्रम में युवाओं से खेल सुविधाओं के विस्तार, प्रतिभाओं की पहचान व प्रोत्साहन, जमीनी स्तर पर खेलों को बढ़ावा देने, युवा नेतृत्व और 2036 ओलंपिक की तैयारियों समेत विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका पर संवाद किया जाएगा। युवाओं को अपने विचार और सुझाव रखने का भी मौका मिलेगा।

कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्यमंत्री रामनाथ ठाकुर और केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय की उपस्थिति रहेगी। राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित खेलो इंडिया संवाद के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी युवाओं को संबोधित करेंगे। इसके बाद स्थानीय स्तर पर युवाओं, खिलाड़ियों और माई भारत स्वयंसेवकों के बीच संवाद होगा। आयोजकों के अनुसार देशभर में करीब 1600 स्थानों पर लाखों युवाओं को इस कार्यक्रम से जोड़ने की योजना है। समस्तीपुर में आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को खेल के क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों और सरकार की खेल संबंधी पहलों से जोड़ना तथा विकसित भारत के निर्माण में युवा शक्ति की भागीदारी को बढ़ावा देना है।

Avinash Roy

Recent Posts

स्नातक मतदाताओं से मिले डॉ. धर्मांश रंजन, शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा; मोहिउद्दीन नगर बाजार, मोहनपुर और धमौन में चलाया जनसंपर्क अभियान

समस्तीपुर : दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद चुनाव को लेकर निर्दलीय प्रत्याशी डॉ.…

3 घंटे ago

पूजा व त्योहार के सीजन में भी सफाई कर्मचारियों को तीन माह से नहीं मिला वेतन

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : तीन माह से दलसिंहसराय नगर परिषद के सफाई-कर्मियों को वेतन नहीं मिला है।…

4 घंटे ago

मोहिउद्दीननगर के गंगा ढ़ाब में मछली मारने के विवाद में हुए मारपीट व गोली चलने की घटना को लेकर उस पार पटना के NTPC थाना बाढ़ में पांच लोगों पर FIR दर्ज 

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के सुलतानपुर गंगा ढ़ाब में मछली मारने…

4 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के अंदर Reel बनाने के लिए युवकों खोला अग्निशामक यंत्र, यात्रियों की जान जोखिम में डालने वाले तीन रीलबाज गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या चार पांच पर शनिवार की रात अवध एक्सप्रेस…

5 घंटे ago

कैश वैन से 93 लाख लूट और सुरक्षा गार्ड की ह’त्या मामले में जांच के लिए समस्तीपुर पहुंची कर्नाटक पुलिस

तस्वीर : फाइल फोटो  समस्तीपुर : कर्नाटक के बीदर में एसबीआइ के कैश वाहन से…

13 घंटे ago

जमीन लिखने का दबाव बनाने और मारपीट करने का आरोपित अनमोल तिवारी हुआ गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रामपुर दुधपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई…

14 घंटे ago