Samastipur

चौकीदार को धक्का देकर कल्याणपुर थाना परिसर से फरार हुआ चोरी का संदिग्ध आरोपी, शौचालय जाने की बात कहकर भागा

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव में सेवानिवृत्त शिक्षक बैजनाथ सिंह के घर हुई चोरी के मामले में पुलिस हिरासत में लिया गया एक नाबालिग किशोर थाना परिसर से फरार हो गया। पूछताछ के दौरान शौचालय जाने की बात कहकर बाहर निकला और चौकीदार को धक्का देकर भाग निकला। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस फरार किशोर की तलाश में जुटी है।

बताया गया है कि मधुरापुर टारा गांव में गत मंगलवार की रात सेवानिवृत्त शिक्षक बैजनाथ सिंह के घर चोरी की वारदात हुई थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद कल्याणपुर पुलिस ने थानाध्यक्ष रणवीर कुमार राउत के नेतृत्व में मामले की जांच शुरू की। चोरी की घटना के उद्भेदन के लिए पुलिस ने संदेह के आधार पर एक महिला समेत चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की थी।

इसी दौरान हिरासत में लिए गए नाबालिग किशोर ने शौचालय जाने की बात कही। चौकीदार उसे थाना परिसर से बाहर ले जा रहा था। इसी दौरान किशोर ने चौकीदार को धक्का दिया और मौका पाकर फरार हो गया। अचानक हुई इस घटना से थाना परिसर में अफरातफरी मच गई। थानाध्यक्ष रणवीर कुमार राउत ने नाबालिग के फरार होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि किशोर चोरी के मामले में संदिग्ध था और उससे पूछताछ की जा रही थी।

इसी दौरान वह चौकीदार को चकमा देकर फरार हो गया। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। इसको लेकर भी अलग से मामला दर्ज किया जाएगा। वहीं, हिरासत में लिए गए अन्य तीन संदिग्धों से पुलिस गहन पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि चोरी की घटना के संबंध में जल्द ही अहम जानकारी सामने आने की उम्मीद है। मामले में संलिप्त लोगों के विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : ट्रक तलाशी के दौरान पुलिस से मारपीट, ASI समेत कई पुलिसकर्मी चोटिल, वर्दी से नेम बैज उखाड़ने और बंधक बनाने का आरोप, तीन गिरफ्तार 

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के नाजिरपुर पंचायत स्थित नाजिरपुर हाट के…

2 घंटे ago

गरीब रथ एक्सप्रेस में महिला यात्री की अचानक मौ’त, समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर उतारा गया शव

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर शुक्रवार की दोपहर जयनगर से आनंद विहार जा रही गरीब…

2 घंटे ago

रक्षाबंधन पर समस्तीपुर मंडल कारा में भावुक हुआ माहौल, बहनों ने बंदी भाइयों की कलाई पर बांधी राखी

समस्तीपुर : भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और स्नेह का पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को समस्तीपुर मंडल…

3 घंटे ago

बिहार में अब मार्कशीट पर नहीं लिखा जाएगा ‘फेल’, कम नंबर आए तो मिलेगा नया नाम, शिक्षा मंत्री का फैसला

बिहार में मैट्रिक और इंटर की मार्कशीट पर अब 'फेल' शब्द नहीं लिखा जाएगा. इसकी…

8 घंटे ago

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय में नशामुक्ति के संकल्प के साथ मनाया अलौकिक रक्षाबंधन महोत्सव

समस्तीपुर : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के शिव शक्ति भवन में शुक्रवार को अलौकिक…

15 घंटे ago

विद्यापतिनगर में सड़क हादसे में एक बाइक पर सवार तीन युवक गंभीर रूप से जख्मी, रेफर

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर बोचहा स्थित प्रेम विहार पार्क…

1 दिन ago