समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड के फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की। न्यायालय से आदेश जारी होने के बाद थानाध्यक्ष अजित प्रसाद सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कानूनी प्रक्रिया के तहत घर में मौजूद सामानों को जब्त किया। कुर्की के दौरान पुलिस ने घर के मुख्य दरवाजे के साथ-साथ कमरों के दरवाजे भी उखाड़कर जब्त कर लिए। इसके अलावा घर में लगा चापाकल भी खोलकर पुलिस ने कब्जे में लिया। कार्रवाई के दौरान आसपास के इलाके में काफी देर तक लोगों की भीड़ जुटी रही और मोहल्ले में हलचल बनी रही। पुलिस टीम ने घर के अंदर मौजूद सामानों की सूची तैयार करने के बाद नियमानुसार जब्ती की कार्रवाई पूरी की।
जब्त किए गए सामानों में ट्रंक, पेटी-बक्सा, गैस चूल्हा, घरेलू बर्तन समेत अन्य उपयोगी सामान शामिल हैं। थानाध्यक्ष अजित प्रसाद सिंह के अनुसार बहादुरपुर निवासी अजित पासवान और आशा कुमारी समेत परिवार के आठ सदस्यों को जस्सी हत्याकांड में नामजद किया गया था। मामले में पुलिस ने पहले ही तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं अजित पासवान, आशा कुमारी, वीरो समेत पांच आरोपी अब भी फरार बताए जा रहे हैं। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी। इसी बीच न्यायालय से कुर्की का आदेश मिलने के बाद शनिवार को उनके घर पर यह कार्रवाई की गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि न्यायालय के आदेश के अनुरूप आगे की कानूनी प्रक्रिया भी जारी रहेगी।
समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…
समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…
समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…
समस्तीपुर : किसानों को अब खाद खरीदने के लिए दुकानों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।…
बिहार में एनडीए के घटक दलों के बीच अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के आरक्षण…
समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर समेत उतर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों मेंं हल्के से…