समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWSRailway

सावन में कांवरियों के लिए रेलवे की खास तैयारी, इन ट्रेनों में लगेगा अतिरिक्त जनरल कोच…

IMG 20260212 WA0118

समस्तीपुर : सावन शुरू होने में अब दो दिन शेष हैं और कावड़ियों का सुल्तानगंज के लिए प्रस्थान शुरू हो गया है. ट्रेनों में भगवा वस्त्र पहने कांवरियों की भीड़ नजर आने लगी है. इसे देखते हुए रेलवे ने भी यात्रियों की सुविधा के लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं. किऊल रूट से चलने वाली कुछ ट्रेनों को सुल्तानगंज में ठहराव दिया गया है, जबकि समस्तीपुर से गुजरने वाली कई ट्रेनों में अतिरिक्त जनरल कोच लगाए जाएंगे.

29 जुलाई से 30 अगस्त तक रहेगी विशेष व्यवस्था

रेलवे की यह विशेष व्यवस्था 29 जुलाई से 30 अगस्त तक लागू रहेगी. इसका उद्देश्य सावन के दौरान सुल्तानगंज जाने वाले कांवरियों और लौटने वाले यात्रियों को अतिरिक्त भीड़ से राहत देना है. सावन शुरू होने के बाद ट्रेनों में यात्रियों की संख्या और बढ़ने की संभावना है.

HOLY MISSION High School 20x10 1

paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

इन ट्रेनों में लगेगा अतिरिक्त जनरल कोच

कांवरियों की सुविधा को देखते हुए निम्न ट्रेनों में अतिरिक्त जनरल कोच लगाए जाएंगे :

13021 — रक्सौल-हावड़ा मिथिला एक्सप्रेस

13029 — हावड़ा-मोकामा एक्सप्रेस

13022 — रक्सौल-हावड़ा मिथिला एक्सप्रेस

13185 — सियालदह-जयनगर गंगासागर एक्सप्रेस

13186 — जयनगर-सियालदह गंगासागर एक्सप्रेस

13105 — सियालदह-बलिया एक्सप्रेस

13106 — बलिया-सियालदह एक्सप्रेस

13415 — मालदा टाउन-पटना एक्सप्रेस

13416 — पटना-मालदा टाउन एक्सप्रेस

13409 — मालदा टाउन-किऊल एक्सप्रेस

13410 — किऊल-मालदा टाउन एक्सप्रेस

IMG 20240904 WA0139

कांवरियों को मिलेगी अतिरिक्त सीटों की सुविधा :

अतिरिक्त जनरल कोच लगाए जाने से सावन के दौरान यात्रा करने वाले यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है. रेलवे की ओर से भीड़ को देखते हुए ट्रेनों के संचालन और यात्रियों की सुविधा पर विशेष नजर रखी जाएगी.

सुल्तानगंज जाने वाले यात्रियों की बढ़ेगी संख्या :

सावन के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु सुल्तानगंज पहुंचकर उत्तरवाहिनी गंगा से जल भरते हैं और बाबा धाम की ओर प्रस्थान करते हैं. ऐसे में समस्तीपुर और आसपास के क्षेत्रों से भी कांवरियों की संख्या बढ़ने की संभावना है. रेलवे की अतिरिक्त व्यवस्था से यात्रियों को यात्रा में सुविधा मिलने की उम्मीद है.

FB ADD scaled

IMG 20250821 WA0010

IMG 20260516 WA0116

20201015 075150