समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

समस्तीपुर वीमेंस कॉलेज में विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन, छात्राओं को पोर्टल की दी गई जानकारी

paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

समस्तीपुर : वीमेंस कॉलेज समस्तीपुर में मंगलवार को विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य प्रो. राजेश कुमार रंजन की अध्यक्षता में आयोजित शिविर में छात्राओं को विद्यार्थी सहयोग शिविर पोर्टल के उद्देश्य, उपयोगिता और इसके माध्यम से अपनी समस्याएं एवं शिकायतें दर्ज कराने की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। शिविर की नोडल पदाधिकारी डॉ. पिंकी कुमारी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्राओं ने भाग लिया।

इस दौरान छात्राओं को बताया गया कि विद्यार्थी सहयोग शिविर का उद्देश्य उनकी शैक्षणिक एवं महाविद्यालय से जुड़ी समस्याओं के समाधान में सहायता प्रदान करना है। पोर्टल के माध्यम से छात्राएं अपनी समस्याएं और शिकायतें दर्ज करा सकती हैं। इससे शिकायतों के निराकरण की प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी।

file 0000000024b48211aa752e89fc9a15de

प्रधानाचार्य प्रो. राजेश कुमार रंजन ने कहा कि महाविद्यालय प्रशासन छात्राओं की समस्याओं के प्रति संवेदनशील है। विद्यार्थी सहयोग शिविर छात्राओं को अपनी समस्याएं रखने के लिए एक व्यवस्थित मंच प्रदान करता है। प्रशासन का प्रयास है कि छात्राओं की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर उनके समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं।

IMG 20240904 WA0139

नोडल पदाधिकारी डॉ. पिंकी कुमारी ने छात्राओं को पोर्टल के उपयोग की प्रक्रिया समझाई और उपलब्ध सुविधा का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। वहीं, महाविद्यालय के आईक्यूएसी कोऑर्डिनेटर डॉ. विजय कुमार गुप्ता ने कहा कि विद्यार्थियों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा और बेहतर शैक्षणिक वातावरण के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। मौके पर डॉ. सुमन कुमारी, डॉ. कस्तूरिका कानन, डॉ. संगीता, डॉ. पर्णम शर्मा, डॉ. सुनीता कुमारी सहित महाविद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं और बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित थीं।

FB ADD scaled

IMG 20260516 WA0116

20201015 075150