Samastipur

समस्तीपुर में घर के अंदर फंदे से लटका मिला युवक का कई दिनों पुराना सड़ा-गला शव, झगड़े के बाद मायके चली गई थी पत्नी

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में एक घर के अंदर से युवक का सड़ा-गला शव फंदे से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव से तेज दुर्गंध आने पर ग्रामीणों ने घर का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया, जहां युवक का शव छत के बल्ले से लटका मिला। सूचना मिलते ही उजियारपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया।

घटना उजियारपुर थाना क्षेत्र के चांदचौर मिश्र टोला वार्ड संख्या-20 की है। मृतक की पहचान स्वर्गीय शिवशंकर मिश्र के 42 वर्षीय पुत्र राजेश कुमार के रूप में हुई है। बताया जाता है कि राजेश दो भाइयों में बड़े थे, जबकि उनका छोटा भाई बाहर रहकर काम करता है। मृतक के चचेरे भाई राहुल कुमार ने बताया कि राजेश कुमार का विवाह करीब 20 वर्ष पूर्व रीता देवी से हुआ था। पति-पत्नी गांव स्थित घर में अकेले रहते थे। लगभग 10 दिन पहले किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद पत्नी अपने मायके चली गई थी।

परिजनों के अनुसार, राजेश कुमार को आखिरी बार रविवार को गांव में देखा गया था। इसके बाद वह किसी की नजर में नहीं आए। घर से लगातार दुर्गंध आने पर आसपास के लोगों को अनहोनी की आशंका हुई। ग्रामीणों ने दरवाजा तोड़कर देखा तो राजेश का शव फंदे से लटका हुआ मिला। शव कई दिन पुराना होने के कारण काफी सड़-गल चुका था। सूचना मिलने पर उजियारपुर थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

इस संबंध में उजियारपुर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि चांदचौर गांव से फांसी के फंदे से लटका एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। उन्होंने कहा कि परिजनों की ओर से लिखित आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी है। यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि मामला आत्महत्या का है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर ही मामले का खुलासा हो सकेगा।

Avinash Roy

Recent Posts

रोसड़ा की नई SDO बनीं पूजा कुमारी, सादिक अख्तर बने समस्तीपुर सदर के नये अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…

5 घंटे ago

BREAKING : समस्तीपुर सदर SDPO-1 बदले, सतीश सुमन को मिली जिम्मेदारी, संजय कुमार पांडेय का हुआ तबादला

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…

6 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के इन 9 CHC में खुलेंगे ब्लड सेंटर, सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक और रेडक्रास पर निर्भरता होगी कम

समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…

7 घंटे ago

जस्सी ह’त्याकांड के फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, न्यायालय के आदेश पर मुफस्सिल थाने की पुलिस ने की कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…

7 घंटे ago

1 सितंबर से घर बैठे मोबाइल एप से खाद की बुकिंग; समस्तीपुर में लागू होगी नई व्यवस्था, किसानों के लिए फार्मर आईडी बनाना अनिवार्य

समस्तीपुर : किसानों को अब खाद खरीदने के लिए दुकानों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।…

7 घंटे ago

बिहार NDA में आरक्षण पर रार, सब-कोटा का मांझी के बेटे ने किया समर्थन तो चिराग ने जताया विरोध

बिहार में एनडीए के घटक दलों के बीच अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के आरक्षण…

18 घंटे ago