Samastipur

समस्तीपुर में हाइवा ट्रक से 249 कार्टून शराब बरामद, चालक गिरफ्तार 

समस्तीपुर : गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग व मद्य निषेध विभाग की टीम ने शुक्रवार को शहर से सटे जितवारपुर चौथ के पास विदेशी शराब से लदे एक हाइवा ट्रक को जब्त किया है। इस दौरान ट्रक चालक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस के द्वारा विदेशी शराब के विभिन्न ब्रांडों की कुल 249 कार्टन बरामद की गई है जिसकी कुल मात्रा 2,196.36 लीटर बतायी गई है।

गिरफ्तार चालक की पहचान भोजपुर जिले के संदेश थाना क्षेत्र के सुरंगापुर के संत कुमार राम के पुत्र मंतोष कुमार के रूप में हुई है। जांच के दौरान शराब की बोतलों पर फॉर सेल इन पंजाब ओनली अंकित पाया गया है। पुलिस ने मद्य निषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार चालक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वहीं मामले में अन्य संलिप्त व्यक्तियों की पहचान एवं गिरफ्तारी के लिए अनुसंधान जारी है।

वीडियो :

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : फर्जी APK फाइल डाउनलोड कराकर महिला स्वास्थ्यकर्मी के खाते से उड़ाए 2.07 लाख रुपये

समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…

11 घंटे ago

दुर्गापूजा और रावण दहन को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन अलर्ट, DM और SP ने की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

समस्तीपुर : दुर्गापूजा, विजयादशमी, मूर्ति विसर्जन और रावण दहन को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में…

13 घंटे ago

समस्तीपुर में दु’ष्कर्म के दोषी को 10 साल सश्रम कारावास की सजा, कोर्ट ने 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया

समस्तीपुर : अनन्य विशेष न्यायाधीश (रेप एवं पॉक्सो एक्ट) मनीषा प्रकाश की अदालत ने सोमवार…

24 घंटे ago

रावण दहन को लेकर SDO ने की बैठक, सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने का दिया निर्देश

समस्तीपुर : दशहरा पर्व पर आयोजित होने वाले रावण दहन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और…

24 घंटे ago