समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

समस्तीपुर में B.Sc. की अंतिम परीक्षा देने जा रहे छात्र की सड़क हादसे में मौ’त, 20 दिन पहले हुई थी शादी

IMG 20260212 WA0118

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बीएससी के एक छात्र की मौत हो गई। छात्र अपनी अंतिम परीक्षा देने के लिए कॉलेज जा रहा था। हादसे के बाद परिवार में मातम छा गया। सबसे मार्मिक बात यह है कि उसकी शादी महज 20 दिन पहले ही हुई थी। मृतक की पहचान वैशाली जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के अग्रेल खुर्द वार्ड संख्या-5 निवासी मनोज कुमार शाह के 23 वर्षीय पुत्र मनीष कुमार के रूप में हुई है। वह सरायरंजन स्थित केएसआर कॉलेज का बीएससी फाइनल ईयर का छात्र था और परीक्षा देने के लिए बुधवार सुबह बाइक से घर से निकला था।

बताया जाता है कि ताजपुर थाना क्षेत्र के गांधी चौक स्थित आरा मिल के पास पहुंचते ही विपरीत दिशा से तेज रफ्तार में आ रही एक बाइक ने उसकी बाइक में जोरदार ठोकर मार दी। ठोकर इतनी भीषण थी कि मनीष गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए और आनन-फानन में उसे इलाज के लिए एक निजी नर्सिंग होम पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

HOLY MISSION High School 20x10 1

paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

घटना की सूचना मिलते ही ताजपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, समस्तीपुर भेज दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को भी घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिवार के सदस्य अस्पताल पहुंच गए। मृतक के पिता मनोज कुमार शाह ने बताया कि उनके दो बेटों में मनीष बड़ा था। वह पढ़ाई के साथ अपने भविष्य को लेकर काफी गंभीर था।

IMG 20240904 WA0139

उन्होंने बताया कि करीब 20 दिन पहले ही मनीष की शादी मुजफ्फरपुर जिले में हुई थी। बेटे की असमय मौत से पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। इस संबंध में ताजपुर थानाध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि गांधी चौक स्थित आरा मिल के पास दो बाइकों की टक्कर में एक छात्र की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। परिजनों से लिखित आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

FB ADD scaled

IMG 20250821 WA0010

IMG 20260516 WA0116

20201015 075150