समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

समस्तीपुर कॉलेज के पीछे बंद पड़े हॉस्टल में मिली अज्ञात की सड़ी-गली लाश, सनसनी

IMG 20260212 WA0118

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर कॉलेज के पुराने बंद पड़े हॉस्टल के खंडहरनुमा कमरे से बुधवार को एक अज्ञात युवक का सड़ा-गला शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव की हालत इतनी खराब थी कि उसकी पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। मामले की जांच के लिए फोरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए हैं।

जानकारी के अनुसार, स्थानीय ग्रामीण राजू राय के खेत में लगे ताड़ के पेड़ का एक हिस्सा दोपहर में हॉस्टल की छत पर गिर गया था। पेड़ हटाने के लिए वह छत पर पहुंचे, तभी उन्हें तेज दुर्गंध महसूस हुई। बदबू का स्रोत तलाशते हुए जब वह खंडहरनुमा कमरे तक पहुंचे तो अंदर एक युवक का सड़ा-गला शव पड़ा मिला। इसके बाद उन्होंने कॉलेज प्रशासन को सूचना दी। सूचना मिलने पर कॉलेज के प्राचार्य मौके पर पहुंचे और पुलिस को इसकी जानकारी दी। सूचना पर मुफस्सिल थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह सदल-बल पहुंचकर मामले की छानबीन की। मृतक की उम्र करीब 35 से 40 वर्ष आंकी जा रही है। शव पर केवल टी-शर्ट थी, जबकि नीचे का हिस्सा बिना पैंट के था। शव का मांस और कपड़ा दोनों पूरी तरह गल चुका है और चेहरा लगभग कंकाल जैसा हो गया है। प्रारंभिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि शव करीब 20 से 25 दिन पुराना है।

HOLY MISSION High School 20x10 1

paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

समस्तीपुर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. शशि रंजन कुमार शशि ने बताया कि 15 मई के बाद गर्मी की छुट्टियों के कारण कॉलेज में नियमित गतिविधियां बंद थीं। पुराना हॉस्टल पहले से ही बंद पड़ा है और वहां लोगों का आना-जाना नहीं होता। उन्होंने बताया कि कॉलेज में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, लेकिन उनमें केवल 15 दिनों तक का रिकॉर्ड सुरक्षित रहता है, इसलिए घटना से जुड़ी जानकारी फिलहाल उपलब्ध नहीं है।

IMG 20240904 WA0139

इधर मुफस्सिल थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह ने बताया कि पुराने बंद हॉस्टल के एक कमरे से सड़ी-गली लाश बरामद हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अगर शव की स्थिति देखकर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम नहीं हो पाता है तो शव को श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल सरायरंजन भेजा जाएगा। घटनास्थल से फोरेंसिक टीम ने नमूने एकत्र किए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और वैज्ञानिक जांच के आधार पर ही मौत के कारणों और मामले का स्पस्ट पता चल सकेगा। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। हालांकि शव के पास कोई भी संदिग्ध सामान बरामद नहीं हुआ है। आसपास के थानों से गुमशुदा चल रहे लोगों की डिटेल ली जा रही है। पहचान के लिए शव को तीन दिनों के लिए पोस्टमार्टम हाउस में सुरक्षित रखा जाएगा।

FB ADD scaled

IMG 20250821 WA0010

IMG 20260516 WA0116

20201015 075150