Samastipur

समस्तीपुर : मामूली विवाद में किशोर पर जानलेवा हमला का प्रयास, बचाने पहुंची डायल-112 टीम पर भी हमला, दो अलग-अलग FIR दर्ज, एक गिरफ्तार

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : हथौड़ी थाना क्षेत्र के बंधार पंचायत स्थित परशुराम गांव में ठंडा पानी को लेकर हुए मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। 16 वर्षीय किशोर के साथ जानलेवा हमला, मारपीट और लूट की घटना को लेकर पीड़ित पक्ष ने हथौड़ी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। वहीं, घायल किशोर को छुड़ाने पहुंची डायल-112 पुलिस टीम पर हमला और महिला सिपाही से मारपीट के आरोप में पुलिस ने अलग से एक और प्राथमिकी दर्ज की है। पीड़ित किशोर के बड़े चाचा बरुण झा के आवेदन पर हथौड़ी थाना कांड संख्या 35/26 दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि उनके घर पर पानी प्लांट संचालित होता है। सात जुलाई को गांव के ही शिवम झा पानी लेने पहुंचे थे। उस समय बिजली नहीं रहने के कारण पानी ठंडा नहीं था। इस पर उनके भतीजे सूरज झा ने शिवम से कहा कि फिलहाल पानी ले जाएं, बिजली आने के बाद ठंडा पानी मिल जाएगा। आरोप है कि इसी बात पर शिवम झा नाराज हो गए और गाली-गलौज करते हुए दो दिनों के भीतर जान से मारने की धमकी देकर चले गए।

खेत जाने के दौरान किया गया हमला :

आवेदन के अनुसार नौ जुलाई की सुबह 16 वर्षीय सूरज झा शौच के लिए खेत की ओर जा रहा था। इसी दौरान शिवम झा, हेमकांत झा और तीन-चार अन्य लोगों ने उसे पकड़ लिया। आरोप है कि किशोर के मुंह में कपड़ा ठूंसकर गले में रस्सी डाल दी गई और उसे सुनसान स्थान पर ले जाकर फांसी लगाकर हत्या करने का प्रयास किया गया। विरोध करने पर आरोपितों ने उसके सिर पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि घटना के दौरान किशोर के गले से सोने की चेन, मोबाइल फोन और जेब में रखे करीब 15 हजार रुपये भी छीन लिए गए।

बचाने पहुंची पुलिस टीम से भी मारपीट :

घटना की सूचना मिलने पर डायल-112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस के अनुसार, जब जवानों ने घायल किशोर को आरोपितों के कब्जे से छुड़ाने का प्रयास किया, तब वहां मौजूद लोगों ने पुलिस के साथ अभद्र व्यवहार, धक्का-मुक्की और मारपीट शुरू कर दी। इस संबंध में हथौड़ी थाना में पदस्थापित एसआई विनोद कुमार सिंह के आवेदन पर कांड संख्या 36/26 दर्ज किया गया है। आवेदन में कहा गया है कि महिला पुलिसकर्मी के साथ भी मारपीट की गई और उसके बाल पकड़कर जमीन पर पटक दिया गया। घटना की सूचना मिलने पर अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा, जिसके बाद अधिकांश आरोपित फरार हो गए। घायल किशोर को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया और एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया।

एक आरोपित गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी :

हथौड़ी थाना पुलिस ने पुलिस टीम के साथ मारपीट के मामले में नामजद आरोपित महाकांत झा को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। थानाध्यक्ष मौसम ने बताया कि दोनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि घायल किशोर का इलाज कराया गया है तथा साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

BREAKING : समस्तीपुर सदर SDPO-1 बदले, सतीश सुमन को मिली जिम्मेदारी, संजय कुमार पांडेय का हुआ तबादला

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…

55 मिनट ago

समस्तीपुर जिले के इन 9 CHC में खुलेंगे ब्लड सेंटर, सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक और रेडक्रास पर निर्भरता होगी कम

समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…

2 घंटे ago

जस्सी ह’त्याकांड के फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, न्यायालय के आदेश पर मुफस्सिल थाने की पुलिस ने की कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…

2 घंटे ago

1 सितंबर से घर बैठे मोबाइल एप से खाद की बुकिंग; समस्तीपुर में लागू होगी नई व्यवस्था, किसानों के लिए फार्मर आईडी बनाना अनिवार्य

समस्तीपुर : किसानों को अब खाद खरीदने के लिए दुकानों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।…

3 घंटे ago

बिहार NDA में आरक्षण पर रार, सब-कोटा का मांझी के बेटे ने किया समर्थन तो चिराग ने जताया विरोध

बिहार में एनडीए के घटक दलों के बीच अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के आरक्षण…

13 घंटे ago

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों तक बारिश की संभावना

समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर समेत उतर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों मेंं हल्के से…

15 घंटे ago