Samastipur

शिवाजीनगर अंचल को मिली नई सीओ, अंम्बपाली यादव ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर अंचल को नई अंचलाधिकारी (सीओ) मिल गई हैं। शुक्रवार को नवनियुक्त सीओ अंम्बपाली यादव ने शिवाजीनगर अंचल कार्यालय पहुंचकर विधिवत अपना पदभार ग्रहण किया। निवर्तमान सीओ वीणा भारती ने उन्हें प्रभार सौंपते हुए सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। पदभार ग्रहण के मौके पर अंचल कार्यालय का माहौल आत्मीयता से भरा रहा। अंचल कर्मियों एवं राजस्व कर्मचारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर नई सीओ का गर्मजोशी से स्वागत किया।

कार्यभार संभालने के बाद सीओ अंम्बपाली यादव ने अंचल कार्यालय के कर्मियों एवं राजस्व कर्मचारियों के साथ परिचयात्मक बैठक की। बैठक में उन्होंने राजस्व से जुड़े लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन, भूमि विवादों के समयबद्ध समाधान, दाखिल-खारिज, परिमार्जन एवं अतिक्रमण से संबंधित मामलों के निष्पादन पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि आम लोगों को पारदर्शी, सरल और त्वरित सेवाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता होगी।

नई सीओ ने स्पष्ट कहा कि सरकार की योजनाओं और राजस्व संबंधी कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी कर्मियों को पूरी जवाबदेही, ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करना होगा, ताकि आम लोगों को कार्यालय में अनावश्यक परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।

इस अवसर पर अंचल नाजिर ध्रुव कुमार, विकास कुमार, नितीश कुमार, राजस्व कर्मचारी संजय कुमार, चंदन कुमार, राकेश कुमार, रवि कुमार, मनीष कुमार, विकास कुमार सहित अन्य अंचल कर्मी उपस्थित रहे। सभी ने नई सीओ को पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया। पदभार ग्रहण के साथ ही अंचल कार्यालय की प्रशासनिक गतिविधियां सामान्य रूप से संचालित होती रहीं। क्षेत्र के लोगों में उम्मीद जगी है कि नई सीओ के नेतृत्व में राजस्व प्रशासन और जनसेवा से जुड़े कार्यों में और अधिक गति, पारदर्शिता तथा जवाबदेही आएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : निर्यात से खुलेगा कारोबार व रोजगार का द्वार, MSME कार्यशाला में उद्यमियों की समस्याओं पर हुई चर्चा

समस्तीपुर : स्थानीय उद्यमों को अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने, कारोबार के विस्तार और रोजगार सृजन…

40 मिनट ago

समस्तीपुर में पीएम सूर्य घर योजना को लेकर जागरूकता बैठक, रूफटॉप सोलर और सब्सिडी की दी गई जानकारी

समस्तीपुर : पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रति उपभोक्ताओं को जागरूक करने के…

48 मिनट ago

16 और 17 अक्टूबर को सभी मतदान केंद्रों पर लगेगा विशेष कैंप, छूटे मतदाताओं के जुड़ेंगे नाम

समस्तीपुर : विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद भी मतदाता सूची में नाम दर्ज नहीं…

1 घंटा ago

किशोरी से दु’ष्कर्म के आरोप में CSP संचालक पर नामजद FIR दर्ज, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी; विलंब से सूचना मिलने के मामले पर भी होगी जांच

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में किशोरी के साथ…

10 घंटे ago