Samastipur

समस्तीपुर में वृद्ध पेंशनधारी बने अरबपति, पेंशन के 1100 रुपये निकालने पहुंचे तो खाता में दिखा 7 अरब 40 करोड़ 68 लाख 72 हजार 895.78 रुपए

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड क्षेत्र के नौआचक पंचायत के गांवपुर निवासी वृद्ध पेंशनधारी के सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया के खाते में अचानक काफी रुपए आ गए। खाते में इतनी बड़ी राशि देखकर वृद्ध घबरा गए। इधर, बैंक प्रबंधन ने कहा कि तकनीकी गड़बड़ी के कारण इस तरह की समस्या हो जाती है।

बता दें कि नौआचक पंचायत के गांवपुर स्थित वार्ड 13 निवासी भरत ईश्वर (80) 10 जुलाई की शाम अपनी 1100 की सरकारी पेंशन निकालने पास के ग्राहक सेवा केंद्र पर गए थे। आधार सक्षम भुगतान प्रणाली के माध्यम से जब उन्होंने सेंट्रल बैंक आफ इंडिया के अपने खाते से 1100 निकाले तो ट्रांजेक्शन रसीद पर उपलब्ध राशि देखकर सीएसपी संचालक एवं भरत ईश्वर के होश उड़ गए। रसीद के अनुसार उनके खाते में 7 अरब 40 करोड़ 68 लाख 72 हजार 895.78 रुपए यानी करीब 740 करोड़ रुपए से अधिक का बैलेंस दिख रहा था। इतनी बड़ी राशि देखकर सीएसपी संचालक एवं बैंक खाताधारी घबरा गए।

उक्त पेंशनधारी ने तत्काल सीएसपी संचालक के साथ सरायरंजन बाजार स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया के शाखा प्रबंधक को अपनी समस्या से अवगत कराया। बैंक प्रबंधक ने उनकी बैंक खाता देखकर बताया कि आपके खाते में मात्र 500 ही बैलेंस है। उन्होंने बताया कि जब वह पासबुक अपडेट करेंगे तो उनके खाते में यही दिखाई पड़ेगी। कोई बड़ा ट्रांजैक्शन खाते में नहीं दिखेगा।

बैंक प्रबंधक रोहित कुमार ने बताया कि तकनीकी गड़बड़ी से इस तरह की समस्या उत्पन्न हो जाती है। उन्होंने बताया कि इस आशय की सूचना रीजनल मैनेजर को दी जा रही है। उन्होंने ग्राहकों से अपील की है कि ऐसी स्थिति में घबराने के बजाय तुरंत बैंक से संपर्क कर खाते की वास्तविक स्थिति की पुष्टि करें। इधर रसीद में इतनी बड़ी रकम दिखने की खबर कुछ ही देर में पूरे गांव में फैल गई। लोग यह जानने के लिए उत्सुक हो गए कि आखिर एक वृद्ध पेंशनधारी के खाते में इतनी बड़ी राशि कैसे पहुंच गई। कई लोग रसीद देखने भी पहुंच गए और गांव में दिनभर इसी की चर्चा होती रही।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में अब मार्कशीट पर नहीं लिखा जाएगा ‘फेल’, कम नंबर आए तो मिलेगा नया नाम, शिक्षा मंत्री का फैसला

बिहार में मैट्रिक और इंटर की मार्कशीट पर अब 'फेल' शब्द नहीं लिखा जाएगा. इसकी…

3 घंटे ago

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय में नशामुक्ति के संकल्प के साथ मनाया अलौकिक रक्षाबंधन महोत्सव

समस्तीपुर : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के शिव शक्ति भवन में शुक्रवार को अलौकिक…

10 घंटे ago

विद्यापतिनगर में सड़क हादसे में एक बाइक पर सवार तीन युवक गंभीर रूप से जख्मी, रेफर

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर बोचहा स्थित प्रेम विहार पार्क…

20 घंटे ago

विद्यापतिनगर में गंगा-बाया की बाढ़ से दियारा में जिंदगी बेपटरी; खेत डूबे, मवेशियों संग सड़क किनारे पशुपालकों ने डाला डेरा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : गंगा और बाया नदी के बढ़ते जलस्तर ने प्रखंड के…

21 घंटे ago

विद्यापतिधाम में रेलवे की भूमि के सैकड़ों अतिक्रमणकारियों को पांच दिनों में अतिक्रमण खाली करने का अल्टीमेटम

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : पूर्व मध्य रेलवे के हाजीपुर - बछवाड़ा रेलखंड पर अवस्थित…

21 घंटे ago

होली मिशन हाई स्कूल में राखी मेकिंग व मेहंदी रचो प्रतियोगिता आयोजित, बच्चों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

समस्तीपुर : रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर गुरुवार को होली मिशन हाई स्कूल, समस्तीपुर की…

21 घंटे ago