समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए चार चोर को अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की दो साइकिल और एक हनुमानी बरामद की है। सभी आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, दो दिन पूर्व शहर के सोनवर्षा चौक से एक साइकिल चोरी होने की शिकायत मिली थी। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने संदेह के आधार पर सोनवर्षा चौक निवासी दिलीप मधेसिया के पुत्र शिवम मधेसिया को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने अपने अन्य साथियों के नाम बताए।
इसके बाद पुलिस ने कल्याणपुर थाने की पुलिस के सहयोग से भुट्टा चौक इलाके में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के नीरपुर निवासी रंजन पासवान के पुत्र गनौर पासवान, कल्याणपुर थाना क्षेत्र निवासी शिव नारायण पासवान के पुत्र अशोक पासवान तथा चंदेश्वर पासवान के पुत्र सुनील पासवान को गिरफ्तार कर लिया गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि आरोपितों के कब्जे से चोरी की दो साइकिल और एक हनुमानी बरामद की गई है। पूछताछ के बाद सभी आरोपितों को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…
समस्तीपुर : दुर्गापूजा, विजयादशमी, मूर्ति विसर्जन और रावण दहन को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में…
समस्तीपुर : प्रतिभा जब शोध और नवाचार के साथ आगे बढ़ती है, तो उसकी पहचान…
समस्तीपुर : अनन्य विशेष न्यायाधीश (रेप एवं पॉक्सो एक्ट) मनीषा प्रकाश की अदालत ने सोमवार…
समस्तीपुर : दशहरा पर्व पर आयोजित होने वाले रावण दहन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में इलाज कराने आने वाले मरीजों की परेशानी कम होने का…