Samastipur

कर्पूरीग्राम के शंभूपट्टी गांव में सड़क हादसे में अधेड़ की मौ’त के बाद दो बार जाम हुई समस्तीपुर-ताजपुर मुख्य सड़क

समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के शंभूपट्टी वार्ड-30 में शनिवार की शाम हुए दर्दनाक सड़क हादसे में अधेड़ की मौत के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित ग्रामीणों ने शनिवार देर रात और रविवार सुबह दो बार समस्तीपुर-ताजपुर मुख्य सड़क को जाम कर दिया। पुलिस के समझाने-बुझाने के बाद दोनों बार जाम समाप्त कराया गया। मृतक की पहचान स्व. डोमन पासवान के पुत्र राजेन्द्र पासवान उर्फ राजू पासवान (52 वर्ष) के रूप में की गई है। बताया गया है कि शनिवार शाम वह सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों और परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल, समस्तीपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद शनिवार देर रात आक्रोशित लोगों ने समस्तीपुर-ताजपुर मुख्य सड़क पर बांस-बल्ला लगाकर और आगजनी कर जाम कर दिया। करीब दो घंटे तक सड़क पर आवागमन पूरी तरह बाधित रहा। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस लाइन से भी भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने लोगों को समझाकर जाम समाप्त कराया।

वहीं, रविवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद जब शव गांव पहुंचा तो एक बार फिर ग्रामीणों का गुस्सा भड़क उठा। लोगों ने मृतक के परिजनों को मुआवजा और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर दोबारा सड़क जाम कर दिया। सूचना मिलने पर कर्पूरीग्राम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया। मृतक के परिजनों ने गांव के ही चंदन नामक युवक पर कार को लापरवाहीपूर्वक चलाने और हादसे के बाद फरार होने का आरोप लगाया है।

परिजनों का कहना है कि दुर्घटना के बाद कुछ लोगों ने चालक का पीछा भी किया, लेकिन वह अपने घर के पास कार खड़ी कर फरार हो गया। इस संबंध में कर्पूरीग्राम थानाध्यक्ष राज कुमार ने बताया कि रविवार को मृतक के परिजनों ने थाने में आवेदन दिया है, जिसमें गांव के ही चंदन नामक युवक को आरोपित किया गया है। आवेदन प्राप्त कर पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई और मामले की जांच में जुट गई है।

Avinash Roy

Recent Posts

सालों से फॉर्म ही भरवा रहे, परीक्षा नहीं ले रहे; अभ्यर्थियों के सब्र का बांध टूटा तो BSSC दफ्तर में जड़ दिया ताला

बिहार कर्मचारी चयन आयोग कार्यालय के बाहर मंगलवार को बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने विभिन्न…

2 घंटे ago

देवघर चारा घोटाला मामले में लालू यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत को रद्द करने से किया इंकार

लालू यादव को देवघर चारा घोटाला मामले में बड़ी राहत मिली है. सुप्रीम कोर्ट ने…

5 घंटे ago

समस्तीपुर ओवरब्रिज को 15 अगस्त से पहले चालू करने का रखा गया लक्ष्य, तीन अलग-अलग टीमें लगातार कर रही कार्य

समस्तीपुर : शहर के रेलवे ओवरब्रिज पर चल रहे मरम्मत कार्य का सोमवार को सदर…

6 घंटे ago

मुंबई के चर्चित लूटकांड का वांछित आरोपी समस्तीपुर से गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर ले जा रही मुंबई पुलिस

समस्तीपुर/बिथान : बिहार एसटीएफ और मुंबई पुलिस की संयुक्त टीम ने अंतरराज्यीय अपराधियों के खिलाफ…

8 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में 4 बेड का ICU तैयार, इसी हफ्ते होगा शुभारंभ; विशेषज्ञ डॉक्टर, जीएनम व नर्सिंग स्टाफ की हुई प्रतिनियुक्ति

अस्पताल प्रबंधन ने राउंड द क्लाॅक बनाया रोस्टर, 24 घंटे तैनात रहेंगे डॉक्टर व कर्मी…

8 घंटे ago

समस्तीपुर : निर्माणाधीन मकान की छत पर करंट लगने से मजदूर की मौ’त, 8 माह के बेटे के सिर से उठा पिता का साया

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के धरमपुर में सोमवार को एक दर्दनाक हादसे में निर्माणाधीन…

8 घंटे ago