Samastipur

समस्तीपुर स्टेशन जुलाई 2027 तक बनेगा मॉडल स्टेशन, रुसेरा घाट-हसनपुर जंक्शन के विकास का भी प्रस्ताव

समस्तीपुर : पटना में आयोजित क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति (जेडआरयूसीसी) की तृतीय बैठक में समस्तीपुर मंडल से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा हुई। बैठक में जेडआरयूसीसी सदस्य एवं पत्रकार कृष्ण कुमार द्वारा उठाए गए प्रस्तावों पर रेल प्रशासन ने विभिन्न जानकारियां साझा कीं। महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह ने बताया कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत समस्तीपुर रेलवे स्टेशन का विस्तार एवं मॉडल स्टेशन के रूप में विकास कार्य तेजी से चल रहा है। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य को जुलाई 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

बैठक में यह भी जानकारी दी गई कि समस्तीपुर स्टेशन के समीप स्थित वाशिंग पिट का आधुनिकीकरण किया जा रहा है। साथ ही समस्तीपुर मंडल में यात्रियों की सुविधाओं से संबंधित आधारभूत संरचना को और मजबूत बनाने की दिशा में कार्य जारी है। जेडआरयूसीसी सदस्य कृष्ण कुमार के प्रस्ताव पर रेल प्रशासन ने बताया कि रुसेरा घाट एवं हसनपुर जंक्शन को मॉडल स्टेशन के रूप में विकसित करने के लिए मंडल की ओर से मुख्यालय को प्रस्ताव भेजा गया है।

इसके अलावा मुजफ्फरपुर-देहरादून राप्ती गंगा एक्सप्रेस (15001/15002) का मार्ग विस्तार कर इसे समस्तीपुर अथवा बरौनी से संचालित करने की मांग पर महाप्रबंधक ने बताया कि संबंधित प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेज दिया गया है और उस पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। बैठक में कृष्ण कुमार ने यात्री सुविधाओं से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण सुझाव एवं प्रस्ताव भी रेल प्रशासन के समक्ष रखे, जिन पर अधिकारियों ने सकारात्मक विचार करने का आश्वासन दिया।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में ग्रामीण प्रशिक्षण शिविर, 27 प्रवासी श्रमिकों के आश्रितों को 54 लाख रुपये की सहायता

समस्तीपुर : श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग की ओर से बुधवार को विधि…

2 घंटे ago

समस्तीपुर कॉलेज के पीछे बंद पड़े हॉस्टल में मिली अज्ञात की सड़ी-गली लाश, सनसनी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर कॉलेज के पुराने बंद पड़े हॉस्टल…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में B.Sc. की अंतिम परीक्षा देने जा रहे छात्र की सड़क हादसे में मौ’त, 20 दिन पहले हुई थी शादी

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे…

3 घंटे ago

समस्तीपुर DDC की अध्यक्षता में माय भारत जिला सलाहकार समिति की बैठक, दो लाख युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य

समस्तीपुर : समस्तीपुर में बुधवार को माय भारत (मेरा युवा भारत) की जिला सलाहकार समिति…

5 घंटे ago

आज शाम बिहार कैबिनेट की बड़ी बैठक, मिल सकती है नई नौकरियों, योजनाओं और विकास परियोजनाओं को मंजूरी

बिहार सरकार की आज होने वाली कैबिनेट बैठक पर पूरे राज्य की नजरें टिकी हैं।…

9 घंटे ago

22 जुलाई तक BSEB मैट्रिक-इंटर 2026-27 के छूटे छात्र-छात्राओं को रजिस्ट्रेशन का मौका

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026-27 में शामिल…

13 घंटे ago