Samastipur

सहयोग शिविर में डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण, योजनाओं का लाभ समय पर देने के निर्देश

समस्तीपुर : बिहार सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और नागरिक सेवाओं को आम लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित सहयोग शिविर का मंगलवार को डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने उजियारपुर प्रखंड की बेलारी और मालती पंचायत में निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने विभिन्न विभागों के स्टॉलों का जायजा लिया, लोगों से संवाद किया तथा प्राप्त आवेदनों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निष्पादन का निर्देश दिया।

डीएम ने कहा कि सहयोग शिविर का उद्देश्य लोगों को एक ही स्थान पर विभिन्न सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराना तथा उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान करना है। उन्होंने सभी विभागों को समय-सीमा के भीतर आवेदनों का निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

बेलारी पंचायत शिविर में डीएम ने चार जन्म, दो मृत्यु और एक आवासीय प्रमाण-पत्र सहित कुल सात प्रमाण-पत्र वितरित किए। वहीं मालती पंचायत में तीन जन्म एवं एक मृत्यु प्रमाण-पत्र का वितरण किया गया। डीएम ने ग्रामीणों से सहयोग शिविर का अधिकाधिक लाभ उठाने और सरकारी योजनाओं से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए शिविर में आवेदन करने की अपील की। निरीक्षण के दौरान दलसिंहसराय एसडीओ किशन कुमार, बीडीओ, सीओ समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मी मौजूद रहे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 3.46 करोड़ रुपये का जुर्माना, 3 हजार 526 वाहनों का चालान

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व को लेकर जिला परिवहन विभाग ने सड़क…

6 घंटे ago

भोजपुर एनकाउंटर केस: IPS कुंदन कृष्णन ने RJD सांसद को भेजा 5 करोड़ का मानहानि नोटिस, सुधाकर सिंह ने दिया जवाब

भोजपुर के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर और जमुई की घटना पर सवाल उठाना बक्सर से…

8 घंटे ago

अपनी सरकार के साथ भी और सवाल भी, चिराग पासवान की भूमिका पर राजनीति में चर्चा तेज

बिहार की राजनीति में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की भूमिका एक बार फिर चर्चा में…

16 घंटे ago

दुर्गा पूजा में सुरक्षा को लेकर 24 घंटे अलर्ट मोड में रहेगी समस्तीपुर पुलिस, DIG ने बैठक में दिये कई निर्देश

फाइल फोटो (DIG मिथिलेश तिवारी) समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, विजयादशमी और अन्य त्योहारों के दौरान…

21 घंटे ago

समस्तीपुर में पुलिस पर हमला, शराब धंधेबाज को छुड़ाकर भागे ग्रामीण; महिला सिपाही से बदसलूकी, 8 गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने…

21 घंटे ago