Samastipur

सदर अस्पताल के डॉक्टर की बर्खास्तगी समेत अन्य कई मांगे को लेकर समस्तीपुर कलेक्ट्रेट पर भाकपा माले का चेतावनी मार्च

समस्तीपुर : सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में युवक के साथ कथित दुर्व्यवहार और ड्यूटी से गायब रहने के आरोप में चिकित्सक डॉ. पी.डी. शर्मा की बर्खास्तगी की मांग को लेकर मंगलवार को भाकपा माले एवं नागरिक मंच के बैनर तले चेतावनी मार्च निकाला गया। मार्च का नेतृत्व भाकपा माले जिला कमेटी सदस्य सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने किया। मोहनपुर रोड से निकला मार्च विभिन्न मार्गों से होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचा, जहां प्रदर्शन के बाद सभा आयोजित की गई। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉ. पी.डी. शर्मा ड्यूटी के दौरान अनुपस्थित थे। इस संबंध में जानकारी लेने पहुंचे श्रवण कुमार धामक युवक के साथ कथित रूप से दुर्व्यवहार किया गया और उन्हें कार्यालय से धक्का देकर बाहर निकाल दिया गया।

सभा को संबोधित करते हुए माले नेता उपेंद्र राय, महेश कुमार, जयंत कुमार, अनील चौधरी, दीनबंधु प्रसाद, मो. सगीर, मनोज कुमार सिंह, मनोज शर्मा, मो. अकबर, अनील राम, कुंदन राय, नागरिक मंच के संयोजक एवं सेवानिवृत्त सैनिक रामबली सिंह, राजद नेता राम विनोद पासवान तथा पूर्व वार्ड पार्षद अर्जुन कुमार समेत अन्य वक्ताओं ने कहा कि सदर अस्पताल में 60 से अधिक चिकित्सकों की तैनाती के बावजूद ओपीडी और इमरजेंसी सेवाओं में चिकित्सकों की अनुपस्थिति की शिकायतें लगातार मिलती रहती हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि कई चिकित्सक वर्षों से प्रभाव के बल पर एक ही अस्पताल में जमे हुए हैं और कुछ प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत हैं। प्रदर्शनकारियों ने अस्पताल में तैनात सभी चिकित्सकों की सूची सार्वजनिक करने, इमरजेंसी ड्यूटी रोस्टर को वार्ड के बाहर प्रदर्शित करने, पोस्टमार्टम रिपोर्ट जारी करने में कथित घूसखोरी और अनावश्यक विलंब पर रोक लगाने तथा स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की मांग की। सभा के अंत में नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि डॉ. पी.डी. शर्मा के विरुद्ध शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई, तो 14 जुलाई को सिविल सर्जन कार्यालय का घेराव कर व्यापक आंदोलन किया जाएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

चौकीदार को धक्का देकर कल्याणपुर थाना परिसर से फरार हुआ चोरी का संदिग्ध आरोपी, शौचालय जाने की बात कहकर भागा

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव में सेवानिवृत्त शिक्षक…

9 घंटे ago

समस्तीपुर : ट्रक तलाशी के दौरान पुलिस से मारपीट, ASI समेत कई पुलिसकर्मी चोटिल, वर्दी से नेम बैज उखाड़ने और बंधक बनाने का आरोप, तीन गिरफ्तार 

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के नाजिरपुर पंचायत स्थित नाजिरपुर हाट के…

9 घंटे ago

गरीब रथ एक्सप्रेस में महिला यात्री की अचानक मौ’त, समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर उतारा गया शव

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर शुक्रवार की दोपहर जयनगर से आनंद विहार जा रही गरीब…

10 घंटे ago

रक्षाबंधन पर समस्तीपुर मंडल कारा में भावुक हुआ माहौल, बहनों ने बंदी भाइयों की कलाई पर बांधी राखी

समस्तीपुर : भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और स्नेह का पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को समस्तीपुर मंडल…

10 घंटे ago

बिहार में अब मार्कशीट पर नहीं लिखा जाएगा ‘फेल’, कम नंबर आए तो मिलेगा नया नाम, शिक्षा मंत्री का फैसला

बिहार में मैट्रिक और इंटर की मार्कशीट पर अब 'फेल' शब्द नहीं लिखा जाएगा. इसकी…

15 घंटे ago

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय में नशामुक्ति के संकल्प के साथ मनाया अलौकिक रक्षाबंधन महोत्सव

समस्तीपुर : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के शिव शक्ति भवन में शुक्रवार को अलौकिक…

22 घंटे ago