समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

समस्तीपुर में ‘नशा मुक्त युवा–विकसित भारत’ अभियान के तहत बच्चों की शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुति

समस्तीपुर : “नशा मुक्त युवा – विकसित भारत” जनजागरूकता अभियान के तहत किड्स एंड मॉम्स डांस अकैडमी, समस्तीपुर के बच्चों ने अपनी आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुति से कार्यक्रम में मौजूद लोगों का दिल जीत लिया। बच्चों ने नृत्य के माध्यम से नशामुक्त समाज का प्रभावी संदेश देते हुए उपस्थित लोगों को जागरूक किया। कार्यक्रम में पुलिस प्रशासन के अधिकारियों, विभिन्न गणमान्य अतिथियों तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों की मौजूदगी रही। प्रस्तुति समाप्त होने पर उपस्थित अतिथियों ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

इस प्रस्तुति की तैयारी किड्स एंड मॉम्स डांस अकैडमी की प्रिंसिपल शिक्षा देवरे के मार्गदर्शन में कराई गई। वहीं अकैडमी के डायरेक्टर राजा पोद्दार और संस्थापक रंजन गांधी ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि कला केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का सशक्त साधन भी है। उन्होंने कहा कि नशामुक्त भारत के निर्माण में युवाओं और बच्चों की सक्रिय भागीदारी बेहद महत्वपूर्ण है।

अकैडमी लगातार बच्चों को नृत्य, संस्कृति और व्यक्तित्व विकास के क्षेत्र में प्रशिक्षण प्रदान कर रही है। इसके साथ ही विभिन्न सामाजिक जागरूकता अभियानों में भी अपनी सक्रिय भागीदारी निभाती रही है। कार्यक्रम में बच्चों की प्रस्तुति ने न केवल दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं, बल्कि नशामुक्त भारत के संदेश को प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचाने का भी सफल प्रयास किया।

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150