समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

छात्र-युवा आंदोलन की जीत पर आइसा का संकल्प मार्च, शिक्षा नीति वापस लेने की मांग

IMG 20260212 WA0118

समस्तीपुर : नीट पेपर लीक के खिलाफ छात्र-युवा आंदोलन की जीत के उपलक्ष्य में गुरुवार को आइसा, आरवाईए एवं भाकपा माले के संयुक्त तत्वावधान में शहर में संकल्प मार्च निकाला गया। पटेल गोलंबर से ओवरब्रिज चौक तक निकाले गए मार्च के बाद सभा आयोजित की गई। अध्यक्षता आइसा जिला उपाध्यक्ष दीपक यदुवंशी एवं अनिल कुमार ने संयुक्त रूप से की, जबकि संचालन जिला सचिव सुनील कुमार सिंह ने किया।

सभा को संबोधित करते हुए आइसा जिला सचिव सुनील कुमार सिंह ने कहा कि नीट पेपर लीक के खिलाफ चले आंदोलन को दबाने का प्रयास किया गया, लेकिन छात्र-युवाओं के संघर्ष के कारण केंद्र सरकार को फैसले लेने पड़े। उन्होंने इसे छात्र-युवा आंदोलन की ऐतिहासिक जीत बताते हुए कहा कि अब शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार की जरूरत है।

भाकपा माले के जिला सचिव उमेश कुमार ने कहा कि केवल शिक्षा मंत्री के इस्तीफे से शिक्षा-परीक्षा व्यवस्था में सुधार संभव नहीं है। उन्होंने राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) को समाप्त करने, नई शिक्षा नीति-2020 वापस लेने तथा छात्र संगठनों के साथ हुए समझौतों को लागू करने की मांग की।

HOLY MISSION High School 20x10 1

paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

आइसा-आरवाईए के जिला प्रभारी सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने आरोप लगाया कि नई शिक्षा नीति के तहत उच्च शिक्षा में प्रवेश के लिए लागू की गई शर्तें गरीब एवं मध्यमवर्गीय छात्रों के हितों के खिलाफ हैं। उन्होंने विश्वविद्यालयों में शिक्षकों एवं संसाधनों की कमी, फीस वृद्धि तथा निजी विश्वविद्यालय अधिनियम का भी विरोध किया।

सभा में नेताओं ने स्नातक से पीएचडी तक की फीस वृद्धि वापस लेने, स्नातक नामांकन में 7.5 सीजीपीए की अनिवार्यता समाप्त करने, एनटीए को खत्म करने, निजी विश्वविद्यालय अधिनियम एवं डिग्री कॉलेजों को विश्वविद्यालयों से अलग करने के निर्णय को वापस लेने तथा छात्रों पर दर्ज मामलों को समाप्त करने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगें नहीं मानी गईं तो चरणबद्ध आंदोलन चलाया जाएगा। इस मौके पर राजू झा, नीतीश राणा, मो. फरमान, गौतम सैनी, रोहित कुमार, मो. फैज, अनमोल कुमार, बिपिन कुमार, अंकुश कुमार, शंकर कुमार, आर्यन कुमार, रजनीश कुमार, टिंकू यादव, जीवछ पासवान, उपेंद्र राय, अनिल चौधरी, मो. चांद, अजय राय समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

IMG 20240904 WA0139

FB ADD scaled

IMG 20250821 WA0010

IMG 20260516 WA0116

20201015 075150