Samastipur

समस्तीपुर : बक्से से रूपये निकालने के दौरान वृद्ध महिला को सांप ने डंसा, झाड़-फूंक के चक्कर में गयी जान

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में जहरीले सांप के डसने से 60 वर्षीय महिला की मौत हो गई। घटना बासुदेवपुर पंचायत के गोपालपुर भुट्टा चौक वार्ड संख्या-9 की है। महिला घर में रखे बक्से से रुपये निकाल रही थी, तभी उसे सांप ने डस लिया। पहले गांव में झाड़-फूंक कराई गई, लेकिन हालत बिगड़ने पर निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मृतका की पहचान सुखलाल राम की पत्नी गंगाजली देवी (लगभग 60 वर्ष) के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, गंगाजली देवी घर में रखे बॉक्स से रुपये निकाल रही थीं। इसी दौरान बॉक्स में छिपे एक विषैले सांप ने उनके हाथ में डस लिया। सांप के डसने के बाद परिजन उन्हें तत्काल गांव में झाड़-फूंक के लिए ले गए। हालांकि, उनकी तबीयत लगातार बिगड़ती गई। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए समस्तीपुर के एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

परिजनों ने महिला के शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया। परिवार अपने स्तर पर बूढ़ी गंडक नदी किनारे अंतिम संस्कार की तैयारी में जुट गया। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। गंगाजली देवी अपने पीछे तीन विवाहित बेटियां और एक विवाहित पुत्र छोड़ गई हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव के उप मुखिया श्याम महतो ने बताया कि महिला मजदूरी कर परिवार के पालन-पोषण में सहयोग करती थीं। उनकी मौत से परिवार पर आर्थिक और सामाजिक संकट गहरा गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर DRM कार्यालय से APO को CBI ने क्यों किया गिरफ्तार ! 50 हजार किस से ले रहा था रिश्वत, जांच के दौरान आवास से मिले अवैध हथियार

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को सीबीआई ने दबिश दी।…

2 घंटे ago

बिथान में वाहन जांच के दौरान देसी कट्टा के साथ खगड़िया का रहने वाला नाबालिग समेत दो धराया

समस्तीपुर/बिथान : बिथान थाने की पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान के दौरान एक देसी…

2 घंटे ago

महंथ नारायण दास उच्च माध्यमिक विद्यालय उजियारपुर परिसर से मिला देसी कट्टा, शिक्षक-छात्रों में मचा हड़कंप

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना से करीब एक किलोमीटर दूर प्रखंड मुख्यालय परिसर से सटे महंथ…

3 घंटे ago

DM ने आंतरिक संसाधन, आपदा प्रबंधन व अवसंरचनात्मक योजनाओं की समीक्षा की, बाढ़ से निपटने की तैयारियां दुरुस्त रखने को कहा

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आंतरिक संसाधन, राजस्व, आपदा…

12 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में दो हड्डी रोग विशेषज्ञ समेत तीन फिजिशियन की हुई तैनाती, पटोरी में भी एक फिजिशियन भेजे गये

समस्तीपुर : वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में…

13 घंटे ago

साइबर ठगी से बचाव के लिए छात्रों को किया जागरूक, RSB इंटर स्कूल में कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के…

13 घंटे ago