Samastipur

महंथ नारायण दास उच्च माध्यमिक विद्यालय उजियारपुर परिसर से मिला देसी कट्टा, शिक्षक-छात्रों में मचा हड़कंप

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना से करीब एक किलोमीटर दूर प्रखंड मुख्यालय परिसर से सटे महंथ नारायण दास उच्च माध्यमिक विद्यालय में गुरुवार को देसी कट्टा मिलने से हड़कंप मच गया। विद्यालय परिसर में हथियार मिलने की सूचना से शिक्षक और छात्र-छात्राओं में दहशत फैल गई। सूचना पर पहुंची उजियारपुर थाना पुलिस ने देसी कट्टा बरामद कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार विद्यालय में कक्षाएं चल रही थीं। इसी दौरान एक छात्र शिक्षक से अनुमति लेकर लघुशंका के लिए पीछे गया। वहां उसकी नजर खिड़की के पास पड़े एक देसी कट्टा पर पड़ी। छात्र ने तत्काल इसकी जानकारी शिक्षक को दी। इसके बाद सभी शिक्षक मौके पर पहुंचे और मामले की पुष्टि होने पर स्थानीय जिला परिषद सदस्य अरुण कुमार सहित अन्य जनप्रतिनिधियों को बुलाया गया।

इसके बाद विद्यालय के प्रधानाध्यापक अरुण कुमार राय ने उजियारपुर थाना को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और देसी कट्टा बरामद कर अपने कब्जे में ले लिया।स्थानीय लोगों के अनुसार प्रखंड मुख्यालय के विभिन्न रास्तों से बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं इस विद्यालय में पढ़ने आते हैं। इन रास्तों पर असामाजिक तत्वों और मनचलों की आवाजाही बढ़ने की शिकायत पहले भी सामने आती रही है। साथ ही कुछ छात्रों के बीच गुटबाजी की भी बात कही जा रही है।

प्रधानाध्यापक अरुण कुमार राय ने पुलिस प्रशासन से विद्यालय के शिक्षकों और छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। उन्होंने विद्यालय परिसर में हथियार फेंकने वाले लोगों की पहचान कर उनके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई करने की अपील की है।पुलिस ने बरामद देसी कट्टा को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। आसपास के लोगों से पूछताछ के साथ अन्य बिंदुओं पर भी जांच की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि हथियार विद्यालय परिसर में कैसे पहुंचा।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : बक्से से रूपये निकालने के दौरान वृद्ध महिला को सांप ने डंसा, झाड़-फूंक के चक्कर में गयी जान

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में जहरीले सांप के डसने से 60…

8 मिनट ago

DM ने आंतरिक संसाधन, आपदा प्रबंधन व अवसंरचनात्मक योजनाओं की समीक्षा की, बाढ़ से निपटने की तैयारियां दुरुस्त रखने को कहा

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आंतरिक संसाधन, राजस्व, आपदा…

10 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में दो हड्डी रोग विशेषज्ञ समेत तीन फिजिशियन की हुई तैनाती, पटोरी में भी एक फिजिशियन भेजे गये

समस्तीपुर : वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में…

10 घंटे ago

साइबर ठगी से बचाव के लिए छात्रों को किया जागरूक, RSB इंटर स्कूल में कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के…

10 घंटे ago

रेलकर्मी के आवास पर CBI की रेड में गैर लाइसेंसी पिस्टल, मैगजीन और कारतूस बरामद; पत्नी-बेटी से भी पूछताछ

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI)…

11 घंटे ago

शिक्षा विधेयक के विरोध में समस्तीपुर विमेंस कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

समस्तीपुर : बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित शिक्षा विधेयक के विरोध में गुरुवार को विमेंस कॉलेज,…

17 घंटे ago