Samastipur

समस्तीपुर DRM कार्यालय में CBI का छापा, सहायक कार्मिक पदाधिकारी व डीलिंग क्लर्क हिरासत में, चल रही पूछतात

समस्तीपुर : इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय से आ रही है जहां सीबीआई की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार, सीबीआई की टीम ने गुरुवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे डीआरएम कार्यालय स्थित एपीओ शाखा में पहुंचकर सहायक कार्मिक पदाधिकारी (एपीओ) अरुण कुमार मंडल को हिरासत में लिया। इसके साथ ही एक अन्य रेल कर्मचारी डीलिंग क्लर्क अमृत कुमार को भी हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए समस्तीपुर रेलवे ऑफिसर्स क्लब ले जाया गया है।

फिलहाल सीबीआई की टीम दोनों से पूछताछ कर रही है। हालांकि, किस मामले में यह कार्रवाई की गई है, इसकी आधिकारिक जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है। लेकिन सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई रिश्वत के लेन-देन से जुड़े एक मामले को लेकर की गई है। इस बड़ी कार्रवाई के बाद रेल मंडल कार्यालय और कर्मचारियों के बीच हड़कंप मच गया है। सीबीआई की जांच जारी है। मामले से जुड़ी अधिक जानकारी का इंतजार है।

यहां देखें वीडियों :

Avinash Roy

Recent Posts

शिक्षा विधेयक के विरोध में समस्तीपुर विमेंस कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

समस्तीपुर : बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित शिक्षा विधेयक के विरोध में गुरुवार को विमेंस कॉलेज,…

24 मिनट ago

समस्तीपुर के जितवारपुर टीम ने बेगूसराय को 2-1 से हराकर जीता ‘द उम्मीद कप – 2026’  का खिताब

समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज मैदान में मंगलवार को द उम्मीद कप 2026 बिहार स्टेट फुटबॉल…

3 घंटे ago

चंद्रा हॉस्पिटल ऑर्थो स्पाइन एवं ट्रॉमा सेंटर में जन शिक्षण संस्थान द्वारा 40 प्रशिक्षित लाभार्थियों को एनसीवीटी प्रमाण पत्र वितरित

समस्तीपुर : समस्तीपुर शहर के मोहनपुर रोड स्थित हाॅस्पीटल रोड में अवस्थित चंद्रा हॉस्पिटल ऑर्थो…

5 घंटे ago

समस्तीपुर: सरसों आपूर्ति के नाम पर साइबर ठगी, हसनपुर के कारोबारी से 3.08 लाख रुपये की ठगी

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के पिरौना सिही टोला निवासी मोहन कुमार…

9 घंटे ago

समस्तीपुर: पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का हल्लाबोल, कलेक्ट्रेट पर फूंका पुतला

समस्तीपुर : नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पेपर लीक के विरोध में आंदोलन कर रहे…

10 घंटे ago

समस्तीपुर में चकोटी मठ की पौराणिक मूर्ति समेत छह प्राचीन मूर्तियां बरामद, तीन चोर गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…

18 घंटे ago