Samastipur

विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, DM ने तय समय में काम पूरा करने का दिया निर्देश

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विभिन्न विभागों एवं जिला स्तरीय समितियों की समीक्षात्मक बैठकें आयोजित हुईं। बैठक में विकास योजनाओं की प्रगति, कानून-व्यवस्था, पर्यावरण संरक्षण, सड़क सुरक्षा, जन वितरण प्रणाली सहित कई जनहित से जुड़े मामलों की विस्तृत समीक्षा की गई। डीएम ने सभी विभागों को लंबित कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बैठक में मंदिर चहारदीवारी एवं कब्रिस्तान घेराबंदी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए शेष कार्य शीघ्र पूरा कराने को कहा गया।

पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग से संबंधित बैठकों में सिंगल यूज प्लास्टिक पर रोक, पौधरोपण, जल संरक्षण और प्रदूषण नियंत्रण के लिए प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए। डीएम ने जिले के सभी थाना परिसरों में सीसीटीवी लगाने का कार्य जल्द पूरा करने तथा निगरानी व्यवस्था मजबूत बनाने को कहा। जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक में अवैध खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ संयुक्त अभियान चलाने का निर्देश दिया गया।

वहीं एनसीओआरडी समिति की बैठक में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण और जनजागरूकता बढ़ाने पर बल दिया गया। जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में सड़क दुर्घटनाएं कम करने, ब्लैक स्पॉट चिन्हित कर सुधारात्मक कार्रवाई करने तथा यातायात नियमों के पालन को लेकर जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। विधि-व्यवस्था की समीक्षा में संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने और भूमि विवादों के लंबित मामलों का राजस्व एवं पुलिस विभाग के समन्वय से शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा गया।

बैठक में भू-समाधान पोर्टल पर लंबित मामलों, आगामी श्रावणी मेला की तैयारियों, जन वितरण प्रणाली की निगरानी, पीडीएस विक्रेताओं की अनुकंपा नियुक्ति तथा दिव्यांगजनों को बैट्री चालित ट्राइसाइकिल उपलब्ध कराने के लिए प्राप्त आवेदनों की भी समीक्षा की गई। डीएम ने पात्र लाभुकों को समय पर योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने और सभी विकास कार्यों को पारदर्शिता एवं गुणवत्ता के साथ पूरा करने का निर्देश दिया। बैठक में एसपी अरविंद प्रताप सिंह, डीडीसी सूर्य प्रताप सिंह, एडीएम ब्रजेश कुमार, जिले के सभी एसडीओ, सभी संबंधित विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सेल्स टैक्स कार्यालय में चोरी करते रंगे हाथ पकड़ा गया चोर, चोरी का सरिया और मोबाइल बरामद, पहले भी जा चुका है जेल

समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने मंगलवार की अहले सुबह कार्रवाई करते हुए सेल्स…

1 घंटा ago

समस्तीपुर : कथित झोलाछाप डॉक्टर के इंजेक्शन लगाने के बाद 9 वर्षीय बच्चे की मौ’त, इंजेक्शन लगाने के बाद बिगड़ी थी तबीयत

समस्तीपुर : कल्याणपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव में कथित झोलाछाप डॉक्टर के इलाज के…

2 घंटे ago

गुदरी बाजार स्थित मछली मंडी में गद्दीदार और मछली विक्रेता के बीच विवाद के बाद मारपीट, दोनों पक्षों से जख्मी

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के गुदरी बाजार स्थित मछली मंडी में सोमवार की शाम…

2 घंटे ago

बिहार: TRE-3 पेपर लीक मामले में MBBS डॉक्टर गिरफ्तार, 30 अभ्यर्थियों को प्रश्नपत्र पढ़ाने का आरोप

बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने मार्च 2024 में आयोजित बिहार लोक सेवा…

7 घंटे ago

श्रावणी मेले से पहले विद्यापतिधाम तैयार, शिवभक्तों की सुविधा के लिए प्रशासन ने कसी कमर

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : मिथिलांचल की सार्वकालिक धरोहरों में शुमार आस्था का प्रमुख केंद्र विद्यापतिधाम उगना महादेव…

13 घंटे ago

समस्तीपुर रेल मंडल के सहायक कार्मिक पदाधिकारी अरूण कुमार मंडल हुए निलंबित, CBI ने रिश्वत लेते किया था गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय में सीबीआई की कार्रवाई के बाद सहायक कार्मिक पदाधिकारी…

14 घंटे ago