समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

समस्तीपुर में बिहार पुलिस एसोसिएशन जिला इकाई का चुनाव संपन्न; सभी पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित, बीरबल यादव बने अध्यक्ष

समस्तीपुर : बिहार पुलिस एसोसिएशन जिला इकाई का चुनाव शनिवार को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो गया। चुनाव में सभी पदों पर प्रत्याशियों का निर्विरोध निर्वाचन हुआ, जिससे पुलिसकर्मियों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। निर्वाचन प्रक्रिया का संचालन मुख्य चुनाव पदाधिकारी एवं दरभंगा पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष नंद लाल यादव की देखरेख में किया गया। उनके नेतृत्व में चुनाव निष्पक्ष और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हुआ।

चुनाव परिणाम के अनुसार बीरबल यादव को अध्यक्ष, राकेश कुमार मिश्रा को उपाध्यक्ष, कुणाल केशव को मंत्री, रविकांत कुमार रवि को कोषाध्यक्ष तथा हरिलाल यादव को संयुक्त मंत्री पद के लिए निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। चुनाव संपन्न होने के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। पुलिसकर्मियों ने उम्मीद जताई कि नई टीम संगठन की मजबूती और पुलिसकर्मियों के हितों की रक्षा के लिए सक्रिय भूमिका निभाएगी।

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150