Samastipur

विद्यापतिनगर के मऊ बाजार फायरिंग कांड में पुलिस का शिकंजा, ससुराल से चार आरोपी गिरफ्तार

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [विद्यापतिनगर] : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ बाजार में दुकान खाली कराने को लेकर हुए विवाद के दौरान हुई फायरिंग मामले में विद्यापतिनगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इस चर्चित कांड में चार नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। जानकारी के अनुसार, गत दिनों मऊ बाजार में एक मिठाई दुकान को खाली कराने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद उत्पन्न हो गया था। विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष की ओर से फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया। जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया था।

फायरिंग का वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर खूब प्रसारित हुआ था। घटना के बाद पुलिस ने दिलीप साह के आवेदन पर 14 नामजद अभियुक्तों व आधा दर्जन अज्ञात आरोपितों पर मामला दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी शुरू कर दी थी। थानाध्यक्ष सूरज कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने अंगारघाट थाना क्षेत्र के चैता गांव में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान गोविंद कुमार सोनी के ससुराल से चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों में मऊ बाजार निवासी दशरथ साह के पुत्र गोविंद कुमार सोनी, लालबाबू साह के पुत्र मिथिलेश सोनी उर्फ मिथुन, सुरेश साह के पुत्र गोपाल सोनी तथा शंकर साह के पुत्र चन्द्रकिशोर सोनी शामिल हैं। पुलिस के अनुसार सभी आरोपी घटना के बाद फरार चल रहे थे और गिरफ्तारी से बचने के लिए अलग-अलग ठिकानों पर छिपे हुए थे। लगातार तकनीकी एवं मानवीय सूचना संकलन के बाद पुलिस को उनकी मौजूदगी की जानकारी मिली, जिसके आधार पर कार्रवाई की गई।

छापेमारी दल में थानाध्यक्ष सूरज कुमार, अनुसंधानकर्ता एसआई सलीम रजा, अमृता कुमारी तथा अंगारघाट थाना के पुलिस बल शामिल थे। पुलिस का कहना है कि मामले में अन्य अभियुक्तों को भी शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा।वहीं आवश्यकता पड़ने पर आगे की भी कार्रवाई की जाएगी। उधर चार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के बाद मऊ बाजार क्षेत्र में लोगों ने राहत की सांस ली है।

Avinash Roy

Recent Posts

किशोरी से दु’ष्कर्म के आरोप में CSP संचालक पर नामजद FIR दर्ज, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी; विलंब से सूचना मिलने के मामले पर भी होगी जांच

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में किशोरी के साथ…

5 घंटे ago

ट्रेन से समस्तीपुर पहुंचे 256 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार, रामबाबू चौक का रहने वाला साथी हुआ फरार

समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए…

5 घंटे ago

जानकी एक्सप्रेस में जुड़ा थर्ड AC का अतिरिक्त कोच, मिथिलांचल और सीमांचल के यात्रियों को राहत

समस्तीपुर : जयनगर से मनिहारी के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 15283/15284 जानकी एक्सप्रेस में…

6 घंटे ago

सरायरंजन में फर्जी तरीके से विशिष्ट शिक्षक के योगदान मामले में प्रभारी प्रधानाध्यापक चंदेश्वर झा को समस्तीपुर DEO ने किया निलंबित

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय ब्राह्मबाना में विशिष्ट शिक्षक के…

7 घंटे ago

स्नातक मतदाताओं से मिले डॉ. धर्मांश रंजन, शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा; मोहिउद्दीन नगर बाजार, मोहनपुर और धमौन में चलाया जनसंपर्क अभियान

समस्तीपुर : दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद चुनाव को लेकर निर्दलीय प्रत्याशी डॉ.…

19 घंटे ago

पूजा व त्योहार के सीजन में भी सफाई कर्मचारियों को तीन माह से नहीं मिला वेतन

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : तीन माह से दलसिंहसराय नगर परिषद के सफाई-कर्मियों को वेतन नहीं मिला है।…

19 घंटे ago